सारण में 62 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे इंटर परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर
जिला पदाधिकारी ने जारी किया दिशा निर्देश परीक्षा केंद्रों पर समुचित संख्या में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है न्यूमेरिक 30535 है छात्रों की संख्या 31717 छात्राएं देंगी परीक्षा पेज छह की...

परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए जिला पदाधिकारी ने जारी किया दिशा निर्देश परीक्षा केंद्रों पर समुचित संख्या में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है न्यूमेरिक 30535 है छात्रों की संख्या 31717 छात्राएं देंगी परीक्षा छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिले में आगामी दो फरवरी से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने इस बार अभूतपूर्व और सख्त इंतजाम किए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति व जिला पदाधिकारी से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले के सभी 69 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूर्णतः पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था की गई है।
केंद्रों पर उपलब्ध भौतिक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा कर्मियों का लगातार आकलन पदाधिकारियों के स्तर से किया जा रहा है। इस वर्ष जिले में कुल 62 हजार 252 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने हर स्तर पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कदाचार की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



