आरपीएफ के विशेष जांच अभियान में 13 पुरुष यात्री पकड़े गए

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

छपरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल ने महिला कोच में अनधिकृत रूप से सफर कर रहे पुरुष यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पिछले सप्ताह में 13 पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया और सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आरपीएफ की प्राथमिकता है।

आरपीएफ के विशेष जांच अभियान में 13 पुरुष यात्री पकड़े गए

छपरा ,हमारे संवाददाता l छपरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ द्वारा महिला कोच में अनधिकृत रूप से सफर करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वाराणसी मंडल के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्ण के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष जांच अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में 13 पुरुष यात्रियों को महिला कोच में यात्रा करते हुए पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान आरपीएफ की टीम लगातार प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में निगरानी रख रही है। खासकर उन ट्रेनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिनमें महिला कोच का दुरुपयोग अधिक देखने को मिलता है।

लिच्छवी एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस व पाटलिपुत्र से बलिया के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के महिला कोच की नियमित जांच की जा रही है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के छपरा पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव, एएसआई विजय रंजन मिश्रा, सब इंस्पेक्टर विशाल आदि जवान और पदाधिकारी शामिल हैं। 38 अभियुक्त गिरफ्तार, 148 वाहनों से ढाई लाख वसूली छपरा , हमारे संवाददाता । जिले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 38 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 12 वारंटी, 7 शराब सेवन के आरोपी, 14 शराब कारोबार से जुड़े लोग, 3 हत्या के प्रयास के आरोपी, 1 हत्या का आरोपी व 1 अन्य मामले से संबंधित अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करना व देसी शराब की भट्टियों को ध्वस्त करना था।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों से कुल 272.04 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसमें 135.9 लीटर देसी शराब और 136.14 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इसके अलावा एक कार, एक गैस सिलेंडर, एक चूल्हा रेगुलेटर और तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं, जिनका उपयोग अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था।यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती बरती गई। जिले में 148 वाहनों से कुल 2,50,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की गंभीरता स्पष्ट होती है। मांझी में 164 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ऑटो जब्त मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के समीप नदी किनारे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब से लदी एक ऑटो जब्त की है। हालांकि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 164 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे ऑटो में लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। जब्त ऑटो और शराब को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।