Chapra News: एमडीएम के संचालन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
Chapra News: अमनौर के विद्यालयों में चावल उपलब्ध होते हुए भी मिड-डे मील में लापरवाही बरतने वाले प्रधानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रखंड एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की जांच की। सभी विद्यालयों में नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।

Chapra News: अमनौर, एक संवाददाता। प्रखंड के विद्यालयों में चावल उपलब्ध रहने के बावजूद मिड-डे मील (एमडीएम) के संचालन में लापरवाही बरतने वाले विद्यालय प्रधानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एमडीएम खाते में राशि नहीं होने का बहाना बनाकर बच्चों का मध्याह्न भोजन बाधित रखने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी। ऐसी स्थिति के लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। ये बातें शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में मिड-डे मील का निरीक्षण करने पहुंचे प्रखंड एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कहीं।
निरीक्षण की प्रक्रिया
उन्होंने बलहा मध्य विद्यालय एवं धर्मपुर जाफर कन्या प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन परोसे जाने की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोइयां को रसोईघर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, स्वच्छ वातावरण में भोजन तैयार करने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एमडीएम प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को निर्धारित मेन्यू के अनुसार अंडा परोसे जाने का दिन था। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को भोजन के साथ अंडा दिया जाता पाया गया। उन्होंने कहा कि प्रखंड के अन्य विद्यालयों का भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


