आरटीई नामांकन में पैसा मांगने पर निजी विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Mar 12, 2026 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

छपरा में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत अलाभकारी वर्ग के बच्चों के नामांकन में निजी विद्यालयों द्वारा किसी प्रकार की राशि मांगने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि ऐसा करने पर 10 गुना जुर्माना और मान्यता रद्द की जाएगी।

आरटीई नामांकन में पैसा मांगने पर निजी विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) 2009 के तहत 25 प्रतिशत अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन में किसी भी प्रकार की राशि लेने पर निजी विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत kirn ने इस संबंध में जिले के सभी प्रस्वीकृत निजी विद्यालयों के अध्यक्ष, व्यवस्थापक और प्रबंधक को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिया है।जारी निर्देश में कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12 (1) (ग) के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर कमजोर एवं अलाभकारी वर्ग के बच्चों का ऑनलाइन नामांकन किया जाता है।

प्रथम चरण के यादृच्छिक चयन के बाद छात्रों को विद्यालय आवंटित किया जा चुका है। इस योजना के तहत बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें, वर्दी और शिक्षण शुल्क के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है, क्योंकि इसकी प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा संबंधित विद्यालय को की जाती है। इसके बावजूद कुछ निजी विद्यालयों द्वारा नामांकन के नाम पर अभिभावकों से राशि मांगने की शिकायतें जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्राप्त हो रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा वाहन किराया को छोड़कर किसी भी प्रकार की राशि की मांग की जाती है तो उस विद्यालय पर वसूली गई फीस का 10 गुना तक जुर्माना लगाया जाएगा।साथ ही बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता रद्द करते हुए विभागीय कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि अपने प्रखंड के निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराएं। जदयू के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत फोटो 16: सर्किट हाउस में जदयू के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता छपरा, एक संवाददाता। कार्यकर्ताओं ने जदयू के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष वैधनाथ प्रसाद सिंह विकल का सर्किट हाउस में गुरुवार को स्वागत किया। मालूम हो कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की सहमति से प्रदेश निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल को सारण जिला जदयू का अध्यक्ष मनोनीत किया है ।उनके मनोनयन पर विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धुमल सिंह, विधायक रंधीर सिंह, विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव,जिला संगठन प्रभारी रणविजय कुमार,पूर्व सांसद लाल बाबू राय , पूर्व उपसभापति सलीम परवेज,राजेश त्यागी,पूर्व विधायक छोटेलाल राय, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, महेश सिंह, अरशद परवेज मुन्नी ,कामेश्वर सिंह, आनंद किशोर सिंह,सत्यप्रकाश यादव,जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार , दीपक कुमार सिंह, प्रदेश नेता सुधारकर भारद्वाज,ई०प्रभाष शंकर, ओम प्रकाश शर्मा व अन्य ने नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।