Strengthening BJP Booth Organization in Sonpur Ahead of Elections भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में लिए गए कई निर्णय, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsStrengthening BJP Booth Organization in Sonpur Ahead of Elections

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में लिए गए कई निर्णय

सोमवार को सोनपुर नगर मंडल के रजिस्ट्री बाजार में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराMon, 1 Sep 2025 10:29 PM
share Share
Follow Us on
 भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में लिए गए कई निर्णय

सोनपुर । संवाद सूत्र यहां के रजिस्ट्री बाजार स्थित कार्यालय और दुधैला में सोमवार की शाम सोनपुर नगर मण्डल के तीनो शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू की अध्यक्षता मे आयोजित इस सांगठनिक बैठक में पार्टी के सभी बूथ के अध्यक्ष , बीएलए सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश से आये विधानसभा विस्तारक सुदीप पाण्डेय ने कार्यकर्त्ताओं को आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर बूथ को मजबूत बनाने और चुनाव जीतने का मंत्र बताया।

बैठक में पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। सोनपुर मंडल में चैन पुलिंग करते चार घराए सोनपुर । संवाद । सूत्र पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा एवं ट्रेनों की समयपालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्कता एवं विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में की गई सघन निगरानी के दौरान अलार्म चैन पुलिंग करते चार लोग पकड़े गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 141 के अंतर्गत विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की गई है। सोनपुर मंडल में उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक सोनपुर । संवाद सूत्र सोनपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की चौथी बैठक सोमवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसीएम अमृतेश कुमार ने की। बैठक में समिति के सदस्यों ने यात्री सुविधाओं, व्यापारिक हितों तथा रेलवे सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने को लेकर गंभीर व व्यापक विचार-विमर्श किया। उन्होंने मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ एवं समुचित पेयजल उपलब्धता,यात्रियों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था एवं यात्री शेड, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई, नाला की सफाई , ट्रेनों के ठहराव आदि से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए सुझाव तथा यात्री वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल, सुरक्षित व स्वच्छ विश्राम कक्ष एवं दिव्यांगजन और वृद्धजनों के लिए सुलभ सुविधाएं रैंप,लिफ्ट आदि की आवश्यकताओं पर बल दिया । वहीं मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने सभी सुझावों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा सर्वोपरी है तथा मंडल प्रशासन उनके सुझावों के आधार पर सुविधाओं में सतत सुधार को लेकर प्रतिबद्ध है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।