Hindi NewsBihar NewsChapra NewsSTF and Police Capture Notorious Naxalite Mohan Mahto in Chhapra
एसटीएफ व  पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित नक्सली मोहन महतो गिरफ्तार

एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित नक्सली मोहन महतो गिरफ्तार

संक्षेप:

छपरा में एसटीएफ और मकेर थाना पुलिस ने कुख्यात नक्सली मोहन महतो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई थी। महतो लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ कई गंभीर धाराएँ दर्ज हैं। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Jan 06, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा, हमारे संवाददाताl एसटीएफ व मकेर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात वांछित नक्सली मोहन महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात्रि की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि जिले में वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना मिली थी कि मकेर थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहा नक्सली मोहन महतो अपने ठिकाने पर छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ टीम और मकेर थाना पुलिस की एक संयुक्त छापेमारी टीम गठित की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

योजनाबद्ध तरीके से की गई छापेमारी में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली मकेर थाना कांड संख्या 43/09, 20 नवंबर 2009 का वांछित अभियुक्त है। इस मामले में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं 307, 324, 326, 427, 120 (बी), 109 और बाद में जोड़ी गई धारा 302 के तहत आरोप दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4 व 17 सीएलए एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे इस नक्सली की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी उपलब्धि मान रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मकेर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का रहने वाला मोहन महतो है।. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस सफल अभियान में मकेर थाना के थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे। वहीं, एसटीएफ टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके सहयोग से इस वांछित नक्सली को पकड़ने में सफलता मिली।