एसएसपी विनीत कुमार ने दाउदपुर व एकमा थाना का किया औचक निरीक्षण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक सारण विनीत कुमार ने दाउदपुर और एकमा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यशैली, लंबित मामलों, और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को त्वरित शिकायत निपटारा और नियमित गश्ती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दाउदपुर (मांझी)/एकमा। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण विनीत कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार देर रात्रि दाउदपुर व एकमा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानों के अभिलेखों की अद्यतन स्थिति, लंबित कांडों की समीक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण, फरियादियों के प्रति पुलिस व्यवहार, मलखाना, हाजत एवं साफ-सफाई व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की कार्यशैली का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और आमजन की शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए।
साथ ही नागरिकों के साथ संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं मर्यादित व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। इसी क्रम में दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें वरीय एसएसपी स्वयं उपस्थित रहकर वाहनों की जांच-पड़ताल करते नजर आए। निरीक्षण बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर दाउदपुर थाना में आयोजित भोज में पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ सहभागिता की और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान दाउदपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार व एकमा थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। - 1.65 करोड़ की लागत से कोपा नगर पंचायत में बनेगा सम्राट अशोक भवन जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की कोपा नगर पंचायत में एक करोड़ 65 लाख की लागत से सम्राट अशोक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसकी घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में मुख्य पार्षद रोकसाना खातून ने की। इस संबंध में मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता बुस्तामी खान ने बताया कि शीघ्र ही इस भवन का निर्माण कार्य के टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा और भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस भवन के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसका लाभ कोपा नगर पंचायत की आम जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भेजी गई राशि का उपयोग नगर पंचायत कोपा के विकास में लगातार किया जा रहा है। अब तक कोई भी राशि वापस नहीं की गई है। नगर पंचायत की जनता के सहयोग से निरंतर क्षेत्र में विकास कराए जा रहे हैं तथा यह काम आगे भी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



