रेल कर्मचारियों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की दी गई जानकारी

Apr 08, 2026 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

सोनपुर मंडल में स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा और सेन्ट्रल बैंक द्वारा एक विशेष बैंकिंग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कर्मचारियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए था। कार्यक्रम में 110 कर्मचारियों ने भाग लिया और उन्हें आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी गई।

रेल कर्मचारियों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की दी गई जानकारी

सोनपुर मंडल में बैंकों द्वारा विशेष शिविर का किया गया आयोजन सोनपुर । रेलवे सामुदायिक भवन में बुधवार को स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा और सेन्ट्रल बैंक के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष बैंकिंग शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना था। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समेत मंडल के सभी शाखा अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में शामिल सहभागी बैंकों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विशेषज्ञों ने कर्मचारियों के साथ सीधे संवाद स्थापित कर उनकी बैंकिंग संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया। शिविर के दौरान सभी बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं, वेतन खातों के लाभ, ऋण योजनाओं एवं अन्य ग्राहक हितैषी सेवाओं पर विस्तृत जानकारी दी।

कर्मचारियों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं से अवगत कराया गया। शिविर में जिन कर्मचारियों के खाते निजी बैंकों में संचालित थे, उनके लिए ऑन-द-स्पॉट कार्यक्रम के अंतर्गत नए खाते खोलने की सुविधा प्रदान की गई । कार्यक्रम में कुल 110 कर्मचारियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी रही । यह जानकारी बुधवार की शाम पीआरआई रामप्रताप सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।