Chapra News: इंस्टाग्राम पर पनपा प्यार, गढ़देवी मंदिर में हुई शादी

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: दिघवारा थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी है युवकमौजूदगी में प्रेमी युगल ने विधि-विधान से सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिघवारा थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी...

Chapra News: इंस्टाग्राम पर पनपा प्यार, गढ़देवी मंदिर में हुई शादी

Chapra News: दिघवारा थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी है युवक गड़खा के एक होटल में मिलने पहुंचे थे प्रेमी-प्रेमिका मढ़ौरा। एक संवाददाता सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी गुरुवार को मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर में शादी के पवित्र बंधन में बदल गई। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने विधि-विधान से सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिघवारा थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी चंदेश्वर महतो के पुत्र रोहित कुमार दीप और सिरसा राई निवासी राजकुमार महतो की पुत्री लाली कुमारी के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था।

प्रेम कहानी का आरंभ

दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। गुरुवार को दोनों गड़खा के एक होटल में मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान लड़की के गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें देख लिया और परिजनों को सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में लड़की के माता-पिता और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ समय तक हंगामा और बातचीत चलने के बाद गांव के सरपंच तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने दोनों की सहमति और उनके लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंध को देखते हुए शादी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद प्रेमी युगल को मढ़ौरा के प्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर लाया गया, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरे वैदिक रीति-रivाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया।

शादी की प्रक्रिया

शादी में लड़की पक्ष के परिजन शामिल हुए, जबकि लड़के पक्ष से केवल दूल्हा ही मौजूद था। हालांकि, लड़के के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई थी। शादी के दौरान स्थानीय सरपंच सुरेंद्र कुमार उर्फ टीपन राय, पंचायत समिति सदस्य मनोज सिंह, चंदन चौधरी, ललन माझी, मोर माझी, मोती चंद्र मांझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं। इंस्टाग्राम से शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब विवाह के साथ एक नई मंजिल तक पहुंच गई। इसकी चर्चा क्षेत्र में हो रही है।

गायब छात्रा का मामला

दरियापुर में छात्रा रहस्यमय ढंग से गायब,भगाने का आरोप दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा अचानक रहस्मय ढंग से गायब हो गई। हालांकि की छात्रा के परिजन गलत नीयत से छात्रा को किसी युवक द्वारा बहला फुसला कर उसे भगा लिए जाने की बात कह रहे हैं। जानकारी के अनुसार छात्रा अपने घर से स्थानीय यमुना चारी इंटर कॉलेज से सर्टिफिकेट लेने का नाम पर घर से चली। काफी देर तक के बाद तक जब वह अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई।इ सके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।इ सके बाद छात्रा की मां ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। दर्ज शिकायत में उसने आशंका जाहिर की है कि कोई युवक गलत नीयत से उसकी पुत्री को कही भगा कर लेकर चला गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोहित कुमार दीप और लाली कुमारी के बीच प्रेम संबंध कब से था?
दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।