गरीब व जरूरतमंद लोगों को मिलेगा निःशुल्क रीडिंग चश्मा

Apr 05, 2026 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में 'साइट फॉर ऑल कॉन्क्लेव 2026' का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव में 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गरीबों को मुफ्त चश्मे वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जो विशेष रूप से उम्र बढ़ने के कारण दृष्टि समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए है।

गरीब व जरूरतमंद लोगों को मिलेगा निःशुल्क रीडिंग चश्मा

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में “साइट फॉर ऑल कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन प्रतिवर्ष एक लाख चश्मे वितरण का लक्ष्य रखा गया देश के कई नेत्र-विशेषज्ञों,अस्पताल प्रमुखों व जनस्वास्थ्य नेताओं ने लिया भाग फोटो- 11 दरियापुर के मस्तीचक अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित का उद्घाटन करते,डॉ राजवर्धन आजाद, डॉ अजीत पोद्दार, डॉ तुलसी राज, डॉ जी वी एस मूर्ति, व डॉ राधिका टंडन । पेज चार की बॉटम दरियापुर/परसा। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल,मस्तीचक के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्तर के कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। यह आयोजन अखंड ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजी द्वारा किया गया।

कॉन्क्लेव का विषय था, कम्युनिटी केयर ऐज़ मार्केट इंटेलिजेंस: एन्हैंसिंग पेशेंट एक्विज़िशन इन आई केयर सिस्टम”। इस कॉन्क्लेव को “साइट फॉर ऑल कॉन्क्लेव 2026” नाम दिया गया। इस कॉन्क्लेव में 30 से अधिक नेत्र संस्थानों के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव मुख्य रूप से ग्रामीण और वंचित समुदायों में नेत्र-स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कैसे बढ़ाई जाए, लोगों में समय पर इलाज कराने की प्रवृत्ति कैसे विकसित की जाए और उन्हें सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और किफायती नेत्र-चिकित्सा सेवाओं से बेहतर ढंग से कैसे जोड़ा जाए, दूरदराज़ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर जांच, चश्मा, उपचार और सर्जरी कैसे उपलब्ध कराई जाए आदि पर गंभीर मंथन हुआ। अमरीकी संस्थान से हुआ करार,गरीबों को मिलेंगे मुफ्त चश्मे इस कॉन्क्लेव में रिस्टोरिंग विजन अमरीका के सीईओ इयान रॉजर्स और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अजीत पोद्दार के बीच एक महत्वपूर्ण करार हुआ। इस करार के अंतर्गत बिहार के गरीब व जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क रीडिंग चश्मों का वितरण करने में सहयोग दिया जाएगा। यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी जो उम्र बढ़ने के साथ निकट दृष्टि संबंधी समस्या से जूझते हैं, लेकिन आर्थिक या भौगोलिक कारणों से समय पर चश्मा नहीं प्राप्त कर पाते। यह समझौता बिहार में रिफ्रैक्टिव एरर और निकट दृष्टि समस्या से पीड़ित गरीब जनता के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। अखंड ज्योति के सीईओ मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि फिलहाल प्रतिवर्ष एक लाख चश्मे वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसे बाद में पांच लाख तक कर दिया जाएगा।इस अवसर पर प्रबंधक अमित कुमार भी मौजूद थे। कॉन्क्लेव में मुख्य रूप से इन लोगों ने लिया भाग डॉ. राजवर्धन आज़ाद, चेयरमैन, कलीनिकल एंड रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, प्रो. जी.वी.एस. मूर्ति प्रेसिडेंट प्रासो फाउंडेशन,थुल्सीराज रविल्ला, डायरेक्टर-ऑपरेशंस अरविंद आई केयर सिस्टम व एडवाइज़र, डॉ. पार्थ बिस्वास इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट एआईओएस, कर्नल डॉ. मधु भदौरिया डायरेक्टर एवं चीफ मेडिकल ऑफिसर सीतापुर आई हॉस्पिटल,डॉ. कौशिक मुरली प्रेसिडेंट मेडिकल एडमिनिस्ट्रेशन क्वालिटी व एजुकेशन संकरा आई फाउंडेशन, डॉ. प्रवीण वशिष्ठ प्रोफेसर वऑफिसर-इन-चार्ज कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजी, डॉ. आर.पी. सेंटर, डॉ. आर.आर. सुधीर हेड प्रिवेंटिव ऑप्थैल्मोलॉजी शंकर नेत्रालय आदि । -

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।