ड्यूटी के दौरान घायल एसआई की इलाज के दौरान मौत, पुलिस महकमे में शोक
एकमा थाना में तैनात एसआई ताज अहमद की मंगलवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे ड्यूटी पर थे जब एक तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके निधन पर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

ड्यूटी के दौरान घायल एसआई की इलाज के दौरान मौत, पुलिस महकमे में शोक एकमा से संजय कुमार पांडेय एकमा। एकमा थाना में पदस्थापित एसआई ताज अहमद का मंगलवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही थाना पुलिस एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दिवंगत एसआई विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात थे। उनके असामयिक निधन पर समाजसेवी योगेंद्र शर्मा, सूबेदार मेजर नीरज रॉय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बताया जाता है कि बीते शनिवार को गंज गांव स्थित एक गैस एजेंसी के समीप ड्यूटी के दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना के बाद उन्हें तत्काल एक स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद टोटो चालक मौके से फरार हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


