शीतलपुर में 16 जून से शुरू होगा नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ
शीतलपुर में 16 जून से नौ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन होगा। इस महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा और भूमि पूजन के साथ होगा। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 24 जून को होगी, जिसमें विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

शीतलपुर में 16 जून से शुरू होगा नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ दाउदपुर (मांझी)। प्रखंड क्षेत्र के शीतलपुर स्थित श्री श्रीरामजानकी बड़का मंदिर परिसर में 16 जून से नौ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य एवं विराट आयोजन होगा।
आयोजन की तैयारियाँ
महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यह महायज्ञ वाराणसी के संत स्वामी हृदयनारायणाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। आयोजन समिति के सदस्य एवं मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश पाण्डेय, बदन सिंह, अजय बाबा, सुधीर मिश्रा, चंदन मिश्रा, कमलेश द्विवेदी, बीरबहादुर चौधरी, दिलीप शर्मा आदि ने बताया कि 16 जून की सुबह सात बजे विराट कलश यात्रा एवं भूमि पूजन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा।
महायज्ञ के कार्यक्रम
17 जून को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अरणी मंथन समेत विभिन्न वैदिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। यज्ञ अवधि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक प्रवचन, कथा व अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 जून को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस अवसर पर विशाल भंडारा, प्रसाद वितरण तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ एवं कथा का पुण्य लाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। (दाउदपुर से संजय कुमार पाण्डेय)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Jitendra Kumar Pandeyशॉर्ट बायो: जितेंद्र कुमार पांडेय पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के छपरा जिला ब्यूरो टीम से जुड़कर शिक्षा, कृषि बीट में रिपोर्टिंग करते हैं। नियमित तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
जितेंद्र ने सारण जिले के दाउदपुर से 2008 में रिपोर्टिंग की शुरुआत की। 2015 में छपरा जिला मुख्यालय में हिन्दुस्तान की ब्यूरो टीम का हिस्सा बने। प्रिंट के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
कॅरियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अपने कॅरियर की शुरुआत 2008 में हिन्दुस्तान अखबार से की। यहां प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में जिला मुख्यालय में प्रिंट और डिजिटल में कदम रखा।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएमसी मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। राष्ट्रीय स्तर की चार पांच खबरें एक्सक्लूसिव के तौर पर ब्रेक किया। इसके बाद राष्ट्रीय चैनलों ने भी उस खबर को उठाया।
विशेषज्ञता
खबरों में तथ्य उद्भेदन
एक्सक्लूसिव, शिक्षा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


