श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लकर कलशयात्रा निकाली
छपरा में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर शिव वाटिका में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की कलशयात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं ने पूजा अर्चना की। वहीं, दाउदपुर में तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया।

छपरा, एक संवाददाता। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर शहर के दालदली बाजार स्थित शिव वाटिका में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गयी। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखा व मोहन नगर, मौना नीम, कटहरी बाग हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां से शिव वाटिका तक शोभायात्रा निकाली। मुख्य यजमान शशि भूषण सर्राफ भागवत ग्रंथ को अपने माथे पर धारण कर शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। धर्म प्रचारक अरुण पुरोहित ने बताया कि 5 जून तक प्रतिदिन संध्या 3 बजे से 7 बजे तक वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक उपेंद्र कृष्ण जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा करेंगे। साथ ही काशी से आए कलाकार भगवान राम व श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं की प्रस्तुति देंगे।
योग शिविर का आयोजन
तीन दिवसीय योग शिविर में ग्रामीणों ने सीखे योग के गुर दाउदपु(मांझी)। दाउदपुर पंचायत के दुमदुमा गांव स्थित नाथ बाबा परिसर में गुरुवार से पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान सारण के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं व योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक सह उत्तर बिहार के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार एवं प्रखंड प्रभारी मनमोहन ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। मौके पर विश्वकर्मा शर्मा, अभिनव कुमार, मुन्ना कुमार, गुड्डू कुमार, रामसागर साह, मनोज, बबन, श्रीकांत, जयशंकर, राघवेंद्र और अतुल समेत कई लोग मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


