Hindi NewsBihar NewsChapra NewsShocking Kidnapping 2-Month-Old Baby Abducted from Home in Madhura
मढ़ौरा में मासूम की चोरी, मां की गोद हुई सूनी

मढ़ौरा में मासूम की चोरी, मां की गोद हुई सूनी

संक्षेप:

मढ़ौरा के हसनपुरा नट बस्ती में बीती रात एक गरीब परिवार के घर से ढाई माह के मासूम बच्चे का अपहरण हो गया। बच्चे की माँ की नींद खुलने पर उसे गायब पाया गया। परिवार ने पूरे इलाके में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोहल्ले में मातम का माहौल है।

Nov 12, 2025 09:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

दर-दर भटक रहे बेबस माता-पिता फाइल फोटो- 18 मढ़ौरा के हसनपुरा नट बस्ती से बीती रात चोरी हुए मासूम का फाइल फोटो मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा नट बस्ती में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक गरीब परिवार के घर से ढाई माह के मासूम बच्चे को चुरा लिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मढ़ौरा पुलिस के अनुसार हसनपुरा निवासी चंदन नट का ढाई माह का बेटा रात में घर के अंदर बिस्तर पर सोया हुआ था। आधी रात के बाद किसी ने चुपके से उस बच्चे को उठा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब सुबह बच्चे की मां किरण देवी की नींद खुली तो देखा कि बच्चा गायब था। यह दृश्य देखकर मां बेसुध होकर रोने लगी और पिता चंदन नट भी बिलख पड़े। घबराए परिजनों ने पूरे इलाके में खोजबीन की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। अंतत: परिजनों ने घटना की सूचना मढ़ौरा थाना को दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि घटनास्थल के ठीक सामने रात में एक आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था जहाँ भारी भीड़ थी। ऐसे में बच्चे को कौन उठा ले गया, यह अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इधर, मासूम के चोरी होने के बाद से मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। यह गरीब परिवार अपने बच्चे की एक झलक पाने के लिए जगह-जगह गुहार लगा रहा है। पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है और हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है कौन उठा ले गया इस मासूम को?