250 मेगावाट आपूर्ति का दावा, फिर भी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा सारण

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

सारण में भीषण गर्मी ने बिजली व्यवस्था को संकट में डाल दिया है। तापमान 42 डिग्री पहुंचने पर बिजली की मांग बढ़ गई है, लेकिन तकनीकी समस्याओं और ओवरलोडिंग के कारण कटौती हो रही है। ग्रामीण इलाकों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। किसानों को सिंचाई में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

250 मेगावाट आपूर्ति का दावा, फिर भी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा सारण

भीषण गर्मी में कराह उठी बिजली व्यवस्था, ट्रिपिंग और कटौती से सारणवासी बेहाल बिजली की आंखमिचौली ने बढ़ाई मुश्किलें, रातभर जगने को मजबूर लोग फ़ोटो नाम से छपरा पावर ग्रिड न्यूमेरिक 36 मेगावाट बिजली मिल रही शहर को 42 डिग्री पहुंचा सारण का तापमानछपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में पड़ रही भीषण गर्मी ने बिजली व्यवस्था की असल परीक्षा शुरू कर दी है। तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचते ही घरों में पंखा, कूलर और एसी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है तो खेतों में सिंचाई के लिए मोटरों की निर्भरता भी बढ़ गई है। बिजली कंपनी का दावा है कि जिले को मुख्यालय से पर्याप्त मात्रा में करीब 250 मेगावाट बिजली मिल रही है और मांग के अनुरूप आपूर्ति की जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि तकनीकी खामियों, ओवरलोड और बार-बार ट्रिपिंग ने शहर से लेकर गांव तक लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। कहीं घंटों बिजली गायब है तो कहीं लो वोल्टेज से मोटर तक नहीं चल पा रहा। सबसे अधिक असर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है, जहां बिजली संकट अब पेयजल, खेती और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालने लगा है। जिले के छपरा शहर समेत बनियापुर, मशरक, अमनौर, तरैया, दिघवारा, सोनपुर और एकमा जैसे इलाकों में पिछले कई दिनों से बिजली की आंखमिचौली जारी है। दिन में कई बार फीडर ट्रिप कर जा रहे हैं और रात में भी बिजली कटौती से लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे।

बिजली कम्पनी का दावा

सामान्य प्रश्न

सारण में बिजली संकट का मुख्य कारण क्या है?
सारण में बिजली संकट का मुख्य कारण तकनीकी खामियां, ओवरलोड और बार-बार ट्रिपिंग हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।