
घने कोहरे से छपरा जंक्शन पर कई ट्रेनें घंटों लेट पहुंच रहीं
छपरा जंक्शन पर ठंड और घने कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों में 3 से 10 घंटे की देरी हो रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बैठने और अलाव की व्यवस्था की है, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल रही है।
फोटो 7 ठंड और कोहरे में छपरा जंक्शन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करते यात्री छपरा, छपरा हमारे संवाददाताl ठंड और घने कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से कई लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। छपरा जंक्शन से गुजरने वाली अनेक महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 3 घंटे से लेकर 10 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इससे प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को ठंड के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिसके चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति सीमित कर दी गई है।

लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार विलंब से परिचालित हो रही हैं। हालांकि ठंड और ट्रेन लेट होने की आशंका के कारण यात्रियों की संख्या में कमी देखी जा रही है। कई यात्रियों ने अपनी यात्रा को आगे के लिए टाल दिया है, जिससे छपरा जंक्शन पर पहले जैसी भीड़ नजर नहीं आ रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार छपरा जंक्शन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में ट्रेन संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल लगभग 10 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस करीब 5 घंटे विलंब से है। न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन 196001 लगभग 4 घंटे, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 8 घंटे और 15910 अवध असम एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस करीब 4 घंटे, 09525 पानहर-लुगाई एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे, 55102 छपरा कचहरी-मऊ पैसेंजर ट्रेन 3 घंटे और 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस भी करीब 3 घंटे विलंब से परिचालित हो रही है। 04651 क्लोन ट्रेन 5 घंटे, 02563 एक अन्य सेवा 6 घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस 6 घंटे और 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस करीब 5 घंटे की देरी से चल रही है। प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा अलाव और बैठने की व्यवस्था की गई है, लेकिन लंबे इंतजार के कारण ठंड में परेशानी बनी हुई है। कई यात्री कंबल और गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाई हो रही है। --- छपरा से माघ मेला को लेकर प्रतिदिन दो अनारक्षित रिंग रेल सेवा 17 फरवरी तक छपरा ,हमारे संवाददाताl रेलवे प्रशासन प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 1 जनवरी से 17 फरवरी, तक प्रतिदिन 2 अनारक्षित रिंग रेल सेवा चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी उन्होंने बताया कि गाजीपुर झूसी सिटी-छपरा-थावे-सीवान-भटनी रिंग रेल अनारक्षित विशेष 1 जनवरी से 17 फरवरी, तक प्रतिदिन झूसी से 09.00 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 10.02 बजे, माधो सिंह से 10.22 बजे, बनारस से 11.20 बजे खुलकर छपरा पहुंचेगी। यहां से 16.30 बजे, छपरा कचहरी से 16.43 बजे, मढ़ौरा से 17.09 बजे, मशरख से 17.30 बजे, दिघवादुबौली से 17.58 बजे होते हुए दूसरे दिन झूसी 04.15 बजे पहुँचेगी। 05102झूसी-बनारस-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-छपरा-बलिया-गाजीपुरसिटी-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल अनारक्षित विशेष गाड़ी 1 जनवरी से 17 फरवरी, तक प्रतिदिन झूसी से 14.30 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 01.28 बजे, छपरा से 02.00 बजे पहुंचेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




