वाहन की टक्कर से दो युवक घायल, दोनों रेफर

May 06, 2026 09:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

इसुआपुर के उसुरी कला गांव में मंगलवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलू कुमार राम और मोनू कुमार राम एक बाइक पर थे, जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, छपरा रेफर किया गया।

  वाहन की टक्कर से दो युवक घायल, दोनों रेफर

इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के उसुरी कला गांव के दो युवक मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उसुरी कला गांव निवासी जीतेन्द्र राम के पुत्र गोलू कुमार राम और मोनू कुमार राम एक ही बाइक से गौड़ा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एसएच-90 पर खबसी त्रिदेव मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इसुआपुर पहुंचाया।

यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।