
बैंक, एटीएम आभूषण की दुकान पर रहेगी विशेष निगरानी
संक्षेप: ठंड और बदलते मौसम को देखते हुए सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए हैं। रात्रि गश्त को सक्रिय करने का आदेश दिया गया है ताकि चोरी और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके। स्थानीय चौकीदारों की तैनाती और पुलिस-जन सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।
सीनियर एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को दिए विशेष निर्देश ठंड और बदलते मौसम को देखते हुए अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य फोटो10 - शहरी क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर पेट्रोलिंग करती स्पेशल फोर्स छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में अभी से ही बढ़ती ठंड और बदलते मौसम को देखते हुए अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि रात्रि के समय गश्त पेट्रोलिंग को पहले से अधिक सक्रिय और सघन बनाया जाए, ताकि किसी भी तरह की चोरी, लूट या असामाजिक गतिविधि पर अभी से ही लगाम लगाया जा सके।सीनियर

एसपी ने कहा कि ठंड के मौसम में आमतौर पर रात्रि में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो जाती है, जिसका फायदा अपराधी तत्व उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में पुलिस की सतर्कता और उपस्थिति ही अपराधियों में भय बनाए रख सकती है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिया कि वे अपनी-अपनी टीमों के साथ रात के समय विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी करें। छोटे-छोटे बाजारों में रात्रि के समय दुकानें बंद रहती हैं और आवाजाही कम होती है, वहां स्थानीय स्तर पर चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति रात्रि में किया जा सकता है। इससे न केवल पुलिस बल पर अतिरिक्त भार कम होगा बल्कि स्थानीय स्तर पर भी सुरक्षा का मजबूत हो सकेगा। उन्होंने कहा कि बाजारों में चौकीदारों की उपस्थिति चोरी और सेंधमारी जैसे अपराधों को काफी हद तक रोक सकती है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अनुमंडलों के पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश से दिया गया है कि वे रात में स्वयं बाजारों और बैंकों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करें। ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने अपने क्षेत्र में खास करके सोनपुर मढौरा मशरक में बैंक, एटीएम और अन्य वित्तीय संस्थान विशेष रूप से नजर रखें और उस क्षेत्र के आसपास के जितने भी असामाजिक तत्वों के सूची को तैयार कर उन पर निगरानी रखें। एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह सोनपुर के एडिशनल एसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह रेंडम पुलिस पेट्रोलियम की भी जांच करते रहेंगे। रात्रि के दौरान अचानक निरीक्षण करते हुए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और गश्ती दल की गतिविधि पर भी नजर रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस-जन सहयोग ही अपराध नियंत्रण की सबसे मजबूत कड़ी है। इसलिए गश्ती दलों को स्थानीय लोगों के साथ संवाद भी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, जिससे विश्वास का बेहतर वातावरण तैयार हो सके। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को जीपीएस आधारित पेट्रोलिंग सिस्टम के जरिए लगातार ट्रैक किया जाएगा। -

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




