सीनेट बैठक रद्द, सूचना नहीं मिलने से सदस्यों को हुई परेशानी
जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 7 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित सीनेट बैठक रद्द होने की सूचना समय पर नहीं मिली, जिससे कई सदस्यों को असुविधा का सामना करना पड़ा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदस्य पहुंचे, लेकिन बैठक स्थगित होने की जानकारी नहीं मिली। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तकनीकी कारणों से सूचना में विलंब होने की बात कही।

फोटो 17 : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रस्तावित सीनेट बैठक रद्द होने की सूचना के बाद मुख्य द्वार से निकलते पूर्व कुलपति सह सीनेट सदस्य फारूक अली व अन्य छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 7 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित सीनेट बैठक रद्द होने के बावजूद समय पर सूचना नहीं मिलने से कई सदस्यों को असुविधा का सामना करना पड़ा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों से सीनेट सदस्य विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर बैठक स्थगित होने की जानकारी मिली।जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बैठक की पूर्व सूचना जारी की गई थी, रद्द किए जाने की सूचना व्यापक रूप से साझा नहीं हो सकी।
न तो यह सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई और न ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर समय रहते अपडेट की गई। इसके कारण दूर-दराज से आए सदस्यों को बिना बैठक में भाग लिए ही लौटना पड़ा।सूत्रों के मुताबिक, बैठक स्थगन का निर्णय प्रशासनिक स्तर पर लिया गया था, जिसकी जानकारी सीमित दायरे में ही रह गई। वहीं, कुछ सदस्यों ने बताया कि यदि समय पर सूचना मिल जाती तो उन्हें अनावश्यक यात्रा नहीं करनी पड़ती।इस संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि परिस्थितिवश बैठक स्थगित करनी पड़ी और सूचना देने की प्रक्रिया में कुछ तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से विलंब हुआ। आगे ऐसी स्थिति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की सूचना प्रणाली और समन्वय को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं कई सदस्यों ने भविष्य में समय पर और पारदर्शी सूचना देने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


