ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराछठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नौ सौ जवान होंगे तैनात

छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नौ सौ जवान होंगे तैनात

जिले में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। नौ सौ जवानों के अलावा 250 पुलिस पदाधिकारी व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यह जानकारी एसपी हर किशोर राय ने दी। उन्होंने बताया कि डोरीगंज,...

छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नौ सौ जवान होंगे तैनात
हिन्दुस्तान टीम,छपराSat, 10 Nov 2018 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

छठ को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। नौ सौ जवानों के अलावा 250 पुलिस पदाधिकारी व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यह जानकारी एसपी हर किशोर राय ने दी। उन्होंने बताया कि डोरीगंज, रिविलगंज, सोनपुर, मांझी आदि छठ घाटों पर डाग स्कवायर्ड व डीएसएमडी से जांच की व्यवस्था की गई है। भीड़-भाड़ वाले छठ घाटों पर सादे लिवास में भी पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। वे असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। मांझी, रिविलगंज, डोरीगंज, दिघवारा, सोनपुर थानाप्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों पर भम्रण करेंगे। जो भी खतरनाक छठ घाट हैं वहां बैरिकेडिंग की जा रही है ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके। डीएम सुब्रत सेन व एसपी हर किशोर राय संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का मॉनिटरिंग करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें