ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार गंभीर घायल, इलाज के लिए ले जाते समय मौत

Umesh Kumar Pathak हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

एकमा में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार विनोद कुमार सिंह गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर ट्रक को आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार गंभीर घायल, इलाज के लिए ले जाते समय मौत

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार गंभीर घायल, इलाज के लिए ले जाते समय मौत आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर ट्रक फूंकने का किया प्रयास, पुलिस ने संभाला मोर्चा एकमा। एकमा–मांझी पथ पर हंसराजपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। हालांकि छपरा–सिवान मुख्य मार्ग पर इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक एकमा से मांझी की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार उसकी चपेट में आ गया और स्कूटी समेत ट्रक के अगले पहिए के नीचे फंस गया। मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के हेकाम गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश सिंह के 50 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार सिंह के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों ने ट्रक के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया तथा वाहन में आग लगाने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रक के आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थी, जिससे वाहन के संदिग्ध होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। (एकमा से संजय कुमार पाण्डेय)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या हादसे में घायल व्यक्ति का नाम क्या था?
हादसे में घायल व्यक्ति का नाम विनोद कुमार सिंह था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Umesh Kumar Pathak

लेखक के बारे में

Umesh Kumar Pathak

शॉर्ट बायो: उमेश पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। हिन्दुस्तान, छपरा जिला ब्यूरो टीम से जुड़े हैं। खबरों में कला संस्कृति, खेलकूद, जन सरोकार, सामाजिक व महिला प्रधान मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स के साथ पाठकों की रुचि पर अपनी पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
वर्ष 1999 में कॅरियर की शुरुआत हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की। फिलहाल हिन्दुस्तान के छपरा कार्यालय में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए संस्कृत और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण भाषा-संस्कृति और शब्द संयोजन पर इनकी विशेष पकड़ है। सर्वे और शोध परक विषयों पर भी इनकी लेखनी खूब चलती है।


विशेषज्ञता
कला संस्कृति, राजनेताओं व सेलिब्रिटी का इंटरव्यू, हेल्थ स्टाइल और बदलते शैक्षणिक स्वरूप पर उनकी विशेषज्ञता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।