Hindi NewsBihar NewsChapra NewsSchool Quiz Competition Sparks Knowledge Among Students in Chapra
सोनपुर मेला क्विज प्रतियोगिता में ‘पटना प्राइड’ टीम ने मारी बाजी

सोनपुर मेला क्विज प्रतियोगिता में ‘पटना प्राइड’ टीम ने मारी बाजी

संक्षेप:

सारण जिला शिक्षा विभाग ने हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। चार टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें पटना प्राइड ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों द्वारा किया गया था और इसे सफल बनाने में कई शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Dec 06, 2025 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

सारण जिला शिक्षा विभाग की पहल-स्कूली बच्चों ने दिखाई ज्ञान की चमक छपरा, हमारे प्रतिनिधि। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के मुख्य मंच पर शनिवार की दोपहर स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोनपुर नगर पंचायत क्षेत्र के चार विद्यालयों के प्रतिभागियों को मिलाकर निर्णायक मंडल ने चार टीमों-पटना प्राइड, हरिहर विक्टर, वैशाली विक्टर और चंपारण चैलेंजर्स-का गठन किया। पटना प्राइड टीम में शिव दुलारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनपुर की करुणा कुमारी और रौशनी कुमारी शामिल थीं। हरिहर विक्टर टीम का प्रतिनिधित्व पहाड़ीचक गर्ल्स स्कूल की मुस्कान कुमारी और शिशु संघ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनपुर के प्रभाकर कुमार ने किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैशाली विक्टर टीम में पहाड़ीचक गर्ल्स स्कूल की साक्षी कुमारी और शिव दुलारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रिया कुमारी थीं। वहीं चंपारण चैलेंजर्स टीम में शिशु संघ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रौशन कुमार और पहाड़ीचक गर्ल्स स्कूल की वर्षा कुमारी ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न हुई। अंततः सबसे अधिक सही उत्तर देने के आधार पर पटना प्राइड टीम प्रथम स्थान पर रही। हरिहर विक्टर टीम द्वितीय, वैशाली विक्टर तृतीय, जबकि चंपारण चैलेंजर्स टीम चौथे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में झौआ दिघवारा, ताजपुर मांझी, मटिहान, केरवा इसुआपुर, मौना छपरा सदर, डुमरी बुजुर्ग नयागांव और चैनवा नवादा एकमा के उच्च विद्यालयों के शिक्षक-नसीम अख्तर, मो. सुलेमान, प्रभु बैठा, विष्णु कुमार, नसीबुल हक, पुष्कल गिरी और गौरव सिन्हा-शामिल रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आरबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारवें परसौना दरियापुर के मानवेंद्र कुमार सिंह, हाई स्कूल अमनौर के संगीत शिक्षक सुरजीत सिंह, चकिया छपरा सदर के अजय कुमार राम, रघुवीर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महदलीचक के मनोज कुमार सुमन और जेडी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परसौना परसा के गोविंद वल्लभ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान पहाड़ीचक गर्ल्स स्कूल की हिन्दी शिक्षिका एम. सुषमा, नृत्य शिक्षिका मेघा सहित कई विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिका और छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।