School Bus Accident Injures Children in Amanour Bihar स्कूल बस व ट्रक की टक्कर में 20 बच्चे चोटिल, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsSchool Bus Accident Injures Children in Amanour Bihar

स्कूल बस व ट्रक की टक्कर में 20 बच्चे चोटिल

अमनौर में गुरुवार को एक स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में लगभग बीस बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तीन बच्चों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य को मामूली...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराThu, 18 Sep 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
स्कूल बस व ट्रक की  टक्कर में 20 बच्चे चोटिल

अमनौर , एक संवाददाता। अमनौर-सोनहो एसएच-73 मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह हादसा हो गया। खोरी पाकर स्थित भारत पेट्रोलियम पंप से करीब 100 मीटर की दूरी पर निजी स्कूल के बच्चों को लेकर परसा जा रही स्कूल बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस पर सवार करीब बीस बच्चों में से कई चोटिल हो गए। चोटिल हुए बच्चों में नंदन कैतुका के उपेन्द्र ठाकुर का लड़क(15वर्ष)व चन्द्रभूषण गुप्ता की पुत्री पलक कुमारी (13वर्ष) व तारा अमनौर के शैलेश सिंह का पुत्र अंश कुमार सिंह(14) सहित कई अन्य शामिल हैं । बताया गया कि तीन छात्रों को ज्यादा चोटें आई थीं ।

बाकी सब मामूली रूप से चोटिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अमनौर, बिशुनपुरा, लच्छी , तारा अमनौर व नंदन कैतुका सहित आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गये । मौजूद लोगों व सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत सिंह ने पुलिस को फोन किया व एम्बुलेन्स बुलाकर घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया । चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार दरियापुर। स्थानीय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गुरुवार को धर्मांगत गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मकसूदन राय व भोला राय धर्मांगत के ही रहने वाले हैं। दरियापुर में आईटीआई संचालक से कट्टा के बल पर बाइक लूटी दरियापुर। प्रखंड के सुमेरपट्टी के पास बाइक सवार अपराधियों ने कट्टा के बल पर एक आईटीआई स्कूल संचालक की बाइक व उसके हाथ से चांदी का ब्रासलेट लूट लिए। जानकारी के अनुसार अवतारनगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ा के आशुतोष कुमार राम हाजीपुर स्थित अपने आईटीआई विद्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे तभी सुमेरपट्टी के पास अपराधियों ने उनकी बाइक व हाथ में पहना हुआ चांदी का ब्रासलेट लूट लिए फिर आराम से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल नगरा। थाना क्षेत्र के छपरा-मशरक मुख्य पथ पर योगी बाबा के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी मेघनाथ सिंह के 32 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगरा थाना से डॉयल 112 की टीम पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोग और नगरा बीडीओ अनुभव कुमार व सीओ अभिषेक कुमार की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. देवेश चंद्र ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।