Hindi NewsBihar NewsChapra NewsSayan Kunal Visits Ambika Bhawani Temple Seeks Prosperity for Bihar
धार्मिक स्थल देश की धरोहर, इन्हें संजोयें : कुणाल

धार्मिक स्थल देश की धरोहर, इन्हें संजोयें : कुणाल

संक्षेप: बिहार न्यास बोर्ड के सदस्य कुणाल ने अंबिका माता की पूजा की बिका भवानी मंदिर आमी में गुरुवार को बिहार न्यास बोर्ड के सदस्य व स्व किशोर कुणाल के सुपुत्र सायन कुणाल पहुंचे एवं मां अंबिका का दर्शन कर...

Thu, 24 July 2025 09:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

दिघवारा/ दरियापुर निसं। प्रखंड के सिद्ध शक्तिपीठ मां अंबिका भवानी मंदिर आमी में गुरुवार को बिहार न्यास बोर्ड के सदस्य व स्व किशोर कुणाल के सुपुत्र सायन कुणाल पहुंचे एवं मां अंबिका का दर्शन कर प्रदेश की तरक्की व खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर श्री कुणाल का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।वहीं मुनमुन तिवारी,मनोज तिवारी,प्रेम तिवारी,कुमुद तिवारी आदि पुजारियों ने माता के गर्भगृह में पूजन करवाया। इस दौरान श्री कुणाल द्वारा मां के दरबार में चुंदरी चढाई और विधिवत तरीके से पूजा अर्चना किया।पूजा के बाद श्री कुणाल को अंबिका महारानी न्यास समिति के सचिव प्रतिनिधि रितेश तिवारी ,सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख जनार्दन सिंह चौहान, राकेश सिंह द्वारा मां अंबिका भवानी के तैल चित्र व चुनरी देकर सम्मानित किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उधर डेरनी सुतिहार में कुणाल ने कहा कि हमारे धार्मिक स्थल देश की धरोहर हैं। इन्हें संजो कर रखना हमारा दायित्व है। इनसे हमें शांति और शांति दोनों मिलती है। वे शक्तिपीठ आमी से थावे गोपालगंज जा रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि मुनियों व देवी देवताओं की धरती रही है। हमारे पूर्वज इनका आदर व सम्मान करते रहे हैं। देवी देवताओं व ऋषि मुनियों की कृपा से यह देश काफी तरक्की कर रहा है और विश्व में अपना झंडा फहरा रहा है। ग्रामीणों ने सायन कुणाल का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। स्वागत करने वालों में शुभम् सिंह, पंकज सिंह, अमरजीत सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, राजविकाश सिंह, सुमंत बाबा, रंजीत सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हैं। - अगस्त क्रांति दिवस से सफाई कर्मी जायेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर छपरा, एक संवाददाता। नगर निगम के दैनिक मजदूर मानदेय की बढ़ोतरी का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में अगस्त क्रांति दिवस यानि नौ अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे। इससे पहले 31 को नगरपालिका चौक पर एकदिवसीय धरना देंगे। छपरा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सियाराम सिंह ने कहा कि इनके हड़ताल पर जाने से निगम की सफाई कार्य, कार्यालय का काम ठप रहेगा। इसके आलावा शहर में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रहेगी। मालूम हो कि 370 कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सफाई ब्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी।