Chapra News: सहयोग पोर्टल पर शिकायत के बाद डीएम ने कराई सड़क की जांच
हिन्दुस्तान, छपरा
Chapra News: कोपा के वार्ड-10 में बनकटा-अनवल सड़क का 500 मीटर कच्चा हिस्सा ग्रामीणों के लिए परेशानी बना है। शिकायत के बाद सड़क की जांच हुई और ग्रामीणों ने पक्कीकरण की मांग की। मांझी पुलिस ने टोटो से 131 लीटर शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया। दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान नियमों के उल्लंघन पर पांच डीजे बॉक्स जब्त किए गए।

Chapra News:
कोपा में सड़क पक्कीकरण की मांग
500 मीटर कच्ची सड़क से ग्रामीणों को परेशानी, पक्की सड़क निर्माण की मांग कोपा, एक संवाददाता। कोपा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-10 में बनकटा से अनवल जाने वाली सड़क पर गंडक पाइन के किनारे करीब 500 मीटर हिस्सा कच्चा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीण कमल यादव ने सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के आदेश पर सड़क की जांच कराई गई। ग्रामीणों के अनुसार, पाइन के पूर्वी तरफ कोपा नगर पंचायत की ओर से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है, जबकि पश्चिमी तरफ अनवल पंचायत समिति की ओर से मनरेगा के तहत ईंटकरण कराया गया है। लेकिन बीच का करीब 500 मीटर हिस्सा अब भी कच्चा है। इससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई होती है। शिकायत के बाद ग्रामीण कार्य विभाग, छपरा-2 के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जांच के बाद वस्तुस्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। अब ग्रामीणों को सड़क के पक्कीकरण की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।मांझी में टोटो से शराब बरामद
मांझी में टोटो से 131 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार मांझी, एक संवाददाता। मांझी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब लदे एक टोटो को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। टोटो से कुल 131 लीटर शराब बरामद की गई। गिरफ्तार चालक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के भवानीछपरा बसंत गांव निवासी मिनिस्टर साह के पुत्र जीतू कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टोटो से बड़ी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।दुर्गा पूजा में डीजे नियमों पर कार्रवाई
दुर्गा पूजा में अश्लील गाने बजाने पर होगी प्राथमिकी, पांच डीजे बॉक्स जब्त मांझी। दुर्गा पूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मांझी पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। मंगलवार की देर रात पुलिस ने डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच डीजे बॉक्स जब्त किए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान ध्वनि प्रदूषण रोकने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा और नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦कोपा की सड़क का कितना हिस्सा कच्चा है?−
बनकटा से अनवल जाने वाली सड़क पर गंडक पाइन के किनारे करीब 500 मीटर हिस्सा कच्चा है।
✦मांझी पुलिस ने टोटो से कितनी शराब बरामद की?+
✦दुर्गा पूजा के दौरान मांझी पुलिस ने कितने डीजे बॉक्स जब्त किए?+

