Chapra News: मतदान से मतगणना तक की बारीकियां सीख रहे अधिकारी
हिन्दुस्तान, छपरा
Chapra News: सारण में शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदानकर्मियों को मतपत्र, मतपेटिका और मतगणना की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। दुर्गापूजा के दौरान ड्रोन निगरानी, महिला पुलिस बल की तैनाती और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने लाइसेंस, विसर्जन व्यवस्था और जुलूस के रूट की जानकारी दी। दिव्यांग शिविर, सूर्य घर योजना, मिशन कायाकल्प और अपराध नियंत्रण की प्रगति भी साझा की गई।

Chapra News:
शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने रोचक अंदाज में बताए सफलता के गुर मॉक अभ्यास के जरिए परखी गई मतदानकर्मियों की दक्षता फ़ोटो 28 शुक्रवार को शहर के प्रेक्षा गृह में मतदान से लेकर मतगणना के बारे में जानकारी देते उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल छपरा, नगर प्रतिनिधि। मतदान के दिन कोई चूक न हो, मतपत्र के इस्तेमाल से लेकर मतपेटिका सील करने तक हर प्रक्रिया दुरुस्त रहे और मतगणना के दौरान भी किसी तरह की परेशानी सामने न आए, इसके लिए मतदानकर्मियों को अभी से तैयार किया जा रहा है। बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण में अधिकारियों ने मतदान से मतगणना तक की बारीकियां सीखीं। यहां नियमों की जानकारी देने के साथ ही व्यावहारिक अभ्यास कराकर कर्मियों की दक्षता भी परखी गई। प्रशिक्षण का माहौल ऐसा रहा कि अधिकारी केवल सुनते ही नहीं रहे, बल्कि खुद अभ्यास कर चुनावी प्रक्रिया को समझते नजर आए।प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारियों, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान कर्मियों तथा माइक्रो ऑब्जर्वर को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने अपने सरल, सहज और रोचक अंदाज में चुनावी प्रक्रिया की बारीकियां समझाईं। उन्होंने बताया कि शिक्षक निर्वाचन सामान्य चुनाव से अलग होता है। इसमें मतपत्र के माध्यम से एकल संक्रमणीय मतदान प्रणाली के तहत मतदान कराया जाता है। मतदाता अपनी पसंद के अनुसार उम्मीदवारों को प्राथमिकता देते हैं। इसलिए मतदानकर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए।मतपेटिका संचालन का व्यावहारिक अभ्यास
मतपेटिका खोलने-बंद करने का किया अभ्यास प्रशिक्षण का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मतपेटिका के संचालन का हैंड्सऑन अभ्यास रहा। मास्टर ट्रेनरों ने मतपेटिका खोलने, बंद करने और मतदान समाप्त होने के बाद उसे नियमानुसार सील करने की प्रक्रिया करके दिखाई। इसके बाद मतदानकर्मियों ने स्वयं इन प्रक्रियाओं का अभ्यास किया। इससे उन्हें वास्तविक मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला।डमी प्रपत्रों से चुनावी प्रक्रिया की जानकारी
डमी प्रपत्रों से समझाई गई चुनावी प्रक्रिया मास्टर ट्रेनर नदीम अहमद ने मतदान से एक दिन पहले, मतदान के दिन और मतदान समाप्त होने के बाद की जिम्मेदारियों को बिंदुवार समझाया। उन्होंने विभिन्न प्रपत्रों के डमी के माध्यम से उन्हें भरने तथा अलग-अलग प्रकार के लिफाफे तैयार करने का तरीका भी बताया। इसके साथ ही मतपत्रों के सही इस्तेमाल, आवश्यक प्रपत्र भरने, अभिलेखों के संधारण और मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, अरुण कुमार सिंह, मणिकांत तिवारी और एकरामुल हक ने सहयोग किया।दुर्गापूजा में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां
---- दुर्गापूजा में ड्रोन से निगरानी, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध सारण में 1126 लाइसेंस आवेदन, 774 को मिली मंजूरी हर पूजा पंडाल में टैग होंगे पुलिस पदाधिकारी सूर्य घर योजना में 963 रूफटॉप संयंत्र स्थापित फोटो 38 शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते डीएम वैभव श्रीवास्तव साथ में सीनियर एसपी रोशन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ नीना झा छपरा, नगर प्रतिनिधि। दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की भीड़, जुलूस और पूजा पंडालों की सुरक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए ड्रोन से निगरानी, महिला पुलिस बल की तैनाती और पुलिसकर्मियों के बॉडी वार्न कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और जुलूस के रूट व समय का सत्यापन अनिवार्य किया गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रोशन कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर दुर्गापूजा की तैयारियों के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और अपराध नियंत्रण के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जिले के 37 थानों से पूजा लाइसेंस के लिए 1126 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 774 लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मूर्ति विसर्जन के लिए 20 से 23 अक्टूबर तक आवश्यक व्यवस्था की गई है। सभी पूजा पंडालों में पुलिस पदाधिकारी टैग रहेंगे और महिला पुलिस बल की तैनाती होगी। ड्रोन से निगरानी के साथ पुलिसकर्मी बॉडी वार्न कैमरों से लैस रहेंगे, ताकि पुलिस और आम लोगों के बीच व्यवहार पर भी नजर रखी जा सके। जुलूस के रूट और समय का सत्यापन किया गया है। रूट में पड़ने वाले मकानों का भी सत्यापन कराया गया है, ताकि किसी आपत्तिजनक स्थिति में जवाबदेही तय हो सके। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति-सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।दिव्यांगजनों और सूर्य घर योजना के लिए शिविर
दिव्यांगजनों के लिए 21 से 31 अक्टूबर तक शिविर संबल एवं एडीआईपी योजना के तहत 21 से 31 अक्टूबर तक चिह्नित प्रखंडों में विशेष परीक्षण-सह-आवेदन शिविर लगाए जाएंगे। इनमें बैटरी चालित व हस्तचालित ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर और कृत्रिम अंग के लिए परीक्षण एवं आवेदन की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में 3867 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 3406 में वेंडर चयन की प्रक्रिया पूरी हुई है। अब तक 963 सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए गए हैं और 563 लाभार्थियों को सब्सिडी का भुगतान हुआ है।मिशन कायाकल्प की योजनाएं
मिशन कायाकल्प में 4641 योजनाएं दर्ज मिशन कायाकल्प के तहत विभिन्न विभागों की 4641 योजनाएं पोर्टल पर दर्ज की गई हैं। शिक्षा विभाग के 2196 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट से अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। पंचायत राज और ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से विद्यालयों में कक्ष, शौचालय व किचेन शेड के निर्माण-मरम्मत तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के अनुरक्षण के कार्य भी प्रस्तावित हैं।अपराध नियंत्रण के लिए निरोधात्मक कार्रवाई
अपराध नियंत्रण के लिए निरोधात्मक कार्रवाई एसएसपी ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126, 129 और 135 तथा अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत संभावित अशांति और अपराधों की रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। संबंधित व्यक्तियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करते हुए दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦सारण शिक्षक निर्वाचन में मतदान किस प्रणाली के तहत कराया जाता है?−
मतपत्र के माध्यम से एकल संक्रमणीय मतदान प्रणाली के तहत मतदान कराया जाता है।
✦दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्थाएं की गई हैं?+
✦दुर्गापूजा लाइसेंस के लिए कितने आवेदन मिले और कितने लाइसेंस जारी हुए?+
✦प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कितने रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए गए हैं?+

