Chapra News: जयप्रभा सेतु पर डीएम-एसएसपी का निरीक्षण, यूपी से डीजे के प्रवेश पर रहेगी रोक

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: दुर्गापूजा के मद्देनजर सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रोशन कुमार ने जयप्रभा सेतु चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अवैध शराब और बालू परिवहन रोकने के लिए सघन जांच तथा निगरानी के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश से जयप्रभा सेतु के रास्ते डीजे के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जयप्रभा सेतु पर डीएम-एसएसपी का निरीक्षण, यूपी से डीजे के प्रवेश पर रहेगी रोक
जयप्रभा सेतु पर डीएम-एसएसपी का निरीक्षण, यूपी से डीजे के प्रवेश पर रहेगी रोक

Chapra News: जयप्रभा सेतु पर डीएम-एसएसपी का निरीक्षण, यूपी से डीजे के प्रवेश पर रहेगी रोक अवैध शराब और बालू परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चेकपोस्ट पर सघन जांच का निर्देश मांझी, एक प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के मद्देनजर अवैध शराब, बालू के अवैध परिवहन और डीजे के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने जयप्रभा सेतु पर बने चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जांच व्यवस्था और निगरानी की स्थिति की समीक्षा की। डीएम और एसएसपी ने चेकपोस्ट पर तैनात संयुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सघन जांच और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब, प्रतिबंधित एवं अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। जांच के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। यूपी से डीजे लाने पर रहेगी रोक दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश से जयप्रभा सेतु के रास्ते डीजे के प्रवेश पर रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच और निगरानी को प्रभावी बनाने के साथ संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ नितेश कुमार, सदर-2 एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), मांझी थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी और कार्यपालक पदाधिकारी रक्षा लोहिया समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦जयप्रभा सेतु चेकपोस्ट का निरीक्षण किन अधिकारियों ने किया?−
सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने चेकपोस्ट का निरीक्षण किया।
Umesh Kumar Pathak

लेखक के बारे में

Umesh Kumar Pathak

शॉर्ट बायो: उमेश पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। हिन्दुस्तान, छपरा जिला ब्यूरो टीम से जुड़े हैं। खबरों में कला संस्कृति, खेलकूद, जन सरोकार, सामाजिक व महिला प्रधान मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स के साथ पाठकों की रुचि पर अपनी पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
वर्ष 1999 में कॅरियर की शुरुआत हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की। फिलहाल हिन्दुस्तान के छपरा कार्यालय में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए संस्कृत और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण भाषा-संस्कृति और शब्द संयोजन पर इनकी विशेष पकड़ है। सर्वे और शोध परक विषयों पर भी इनकी लेखनी खूब चलती है।


विशेषज्ञता
कला संस्कृति, राजनेताओं व सेलिब्रिटी का इंटरव्यू, हेल्थ स्टाइल और बदलते शैक्षणिक स्वरूप पर उनकी विशेषज्ञता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: जयप्रभा सेतु पर डीएम-एसएसपी का निरीक्षण, यूपी से डीजे के प्रवेश पर रहेगी रोक