Chapra News: दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देने के लिए 21 अक्तूबर से शिविर

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: सारण जिले के पांच प्रखंडों में 21 से 31 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के लिए परीक्षण-सह-आवेदन शिविर लगाए जाएंगे। पात्र आवेदकों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और कृत्रिम अंग सहित कई उपकरण मिल सकेंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता, बिहार का स्थायी निवासी होना और अधिकतम दो लाख रुपये वार्षिक पारिवारिक आय जरूरी है। दस्तावेज साथ लाने होंगे।

Chapra News: दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देने के लिए 21 अक्तूबर से शिविर

Chapra News:

सारण के पांच प्रखंडों में दो-दो दिनों तक होगा परीक्षण-सह-आवेदन बैट्री चालित ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र व कृत्रिम अंग मिलेंगे छपरा, नगर प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना सम्बल के तहत सारण जिले के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए विशेष परीक्षण-सह-आवेदन शिविर लगाए जाएंगे। पहले चरण में जिले के पांच प्रखंडों में 21 से 31 अक्तूबर तक शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों की दिव्यांगता का परीक्षण कर आवेदन लिए जाएंगे। सम्बल योजना के अलावा एडीआईपी योजना और स्वयंसेवी संस्थाओं, विशेषकर बीएमवीएसएस (जयपुर फुट) के माध्यम से भी जरूरत के अनुसार उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी।

प्रखंडवार शिविर कार्यक्रम

इन प्रखंडों में लगेगा शिविर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सदर प्रखंड में 21 और 22 अक्र को बुनियाद केंद्र, सदर में शिविर लगेगा। बनियापुर में 23 और 24 अक्टूबर, दरियापुर में 26 और 27 अक्टूबर, अमनौर में 28 और 29 अक्टूबर तथा मांझी में 30 और 31 अक्टूबर को संबंधित प्रखंड कार्यालयों में शिविर आयोजित होंगे। सभी शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक संचालित किए जाएंगे।योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल, सामान्य ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ब्रेल स्लेट, ब्रेल किट, स्मार्ट केन, स्मार्ट फोन, डेजी प्लेयर, वॉकिंग स्टिक, सीपी चेयर, एमएसआईईडी किट, टीएलएम किट, लेप्रोसी किट और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

पात्रता और जरूरी दस्तावेज

दो लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले पात्र शिविर में आवेदन के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता, पांच वर्ष या उससे अधिक आयु और अधिकतम दो लाख रुपये वार्षिक पारिवारिक आय निर्धारित की गई है। हालांकि, शीघ्र हस्तक्षेप से जुड़े मामलों में किसी भी आयु के आवेदक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, फोटो, निवास प्रमाण-पत्र और आय प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा।

शिविरों के प्रचार-प्रसार की तैयारी

प्रचार-प्रसार पर जोर शिविरों की सफलता के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधियों, विकास मित्रों, जीविका स्वयं सहायता समूहों और दिव्यांगजन समूहों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया है। शिविर स्थलों पर जरूरी व्यवस्था करने और आवेदन व दस्तावेजों के संकलन के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी। आरएमसी पटना, एलिम्को और सामाजिक सुरक्षा विभाग के कर्मी परीक्षण एवं आवेदन की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।जिला पदाधिकारी ने पात्र दिव्यांगजनों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सारण में परीक्षण-सह-आवेदन शिविर कब आयोजित होंगे?−
पहले चरण में शिविर 21 से 31 अक्तूबर तक जिले के पांच प्रखंडों में आयोजित होंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देने के लिए 21 अक्तूबर से शिविर