सहयोग शिविर को सभी प्रखंडों में प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
सारण में 19 मई से सहयोग शिविर लगेंगे, जहां लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों में अधिकारियों को नियुक्त किया है। शिविर सुबह 10 बजे से संचालित होंगे और आवेदन की दो प्रतियां तैयार की जाएंगी। प्रशासन का उद्देश्य जनगणना से जुड़े कार्यों में कोई परेशानी नहीं होना है।

सारण में 19 मई से लगेगा सहयोग शिवि सहयोग शिविर को ले डीएम ने जारी किया दिशा- निर्देश न्यूमेरिक 40 पंचायतों में शिविर लगेंगे छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिले के सभी 20 प्रखंडों में लोगों की समस्यायों के निराकरण को ले सारण जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। 19 मई से शुरू इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग प्रतिदिन जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के स्तर पर हो रही है। रोज नये- नये आदेश भी जारी किए जा रहे हैं। 19 मई 2026 से जिले के सभी प्रखंडों में 40 पंचायतवार विशेष सहयोग शिविर लगाए जाएंगे, जहां आम लोगों के आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
शिविरों का संचालन
शिविरों के सफल संचालन, निगरानी और समन्वय के लिए जिला प्रशासन ने प्रखंडवार वरीय प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। अधिकारियों को शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर आवेदन प्राप्ति, अनुश्रवण और व्यवस्था संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि जनगणना से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और आम नागरिकों को एक ही स्थान पर आवश्यक सहायता उपलब्ध हो सके। डीडीसी को बनियापुर प्रखंड की जिम्मेदारी डीएम के स्तर पर जारी आदेश के अनुसार बनियापुर प्रखंड में उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लहलादपुर में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार प्रतिनियुक्त किए गए हैं। अमनौर प्रखंड में अपर समाहर्ता शिव कुमार पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि परसा में अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार पांडेय को प्रतिनियुक्त किया गया है। मकेर प्रखंड में संयुक्त निदेशक प्रशासन, विज्ञान मंजीत कुमार को जिम्मेदारी मिली है।गड़खा प्रखंड में अनुमंडल पदाधिकारी नीतेश कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है। मढ़ौरा में अनुमंडल पदाधिकारी निधि राज को जिम्मेदारी दी गई है। सोनपुर प्रखंड में अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा प्रतिनियुक्त की गई हैं। मांझी में सदर अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता आलोक राज को दायित्व सौंपा गया है। तरैया प्रखंड में मढ़ौरा अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता धनंजय त्रिपाठी को जिम्मेदारी मिली है।दरियापुर प्रखंड में सोनपुर अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता राधेश्याम कुमार मिश्र की प्रतिनियुक्ति की गई है। एकमा में जिला पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। छपरा सदर प्रखंड में नगर आयुक्त रणजीत कुमार को तैनात किया गया है। इसुआपुर में मढ़ौरा के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गुलाब हुसैन प्रतिनियुक्त किए गए हैं। दिघवारा प्रखंड में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नूरी परवीन को जिम्मेदारी दी गई है।जलालपुर में वरीय उप समाहर्ता लतिफुर रहमान को प्रतिनियुक्त किया गया है। मशरक प्रखंड में वरीय उप समाहर्ता सुबोध कुमार को जिम्मेदारी मिली है। पानापुर में वरीय उप समाहर्ता बिंदु चौधरी की तैनाती की गई है। नगरा प्रखंड में वरीय उप समाहर्ता जेबा अर्शी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिविलगंज प्रखंड में उप सचिव, समाज कल्याण प्रियंका कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। सुबह 10 बजे से संचालित होंगे सहयोग शिविर आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी शिविर निर्धारित स्थल पर सुबह 10 बजे से संचालित होंगे। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को शिविर संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। शिविर में प्राप्त आवेदनों की दो प्रतियां तैयार की जाएंगी, जिसमें एक प्रति आवेदक को प्राप्ति रसीद के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन पंजी में आवेदन प्राप्ति की तिथि, समय तथा संबंधित कर्मी के हस्ताक्षर दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया है।डीएम ने कहा है कि पंचायतवार तैयार रोस्टर के अनुसार अधिकारी लगातार शिविरों का अनुश्रवण करेंगे और कार्यों की प्रगति पर नजर रखेंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से संबंधित कार्यों में तेजी आएगी तथा लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा।


