Chapra News: विद्यार्थियों की समस्याएं सुनने पहुंचा प्रशासन, समाधान का दिया भरोसा

हिन्दुस्तान, छपरा
share

Chapra News: सारण में 58 शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें छात्र अपने मुद्दों को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रख सकते हैं। इनमें डीएम वैभव श्रीवास्तव ने विद्यार्थी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना है।

Chapra News: विद्यार्थियों की समस्याएं सुनने पहुंचा प्रशासन, समाधान का दिया भरोसा

Chapra News: सारण के 58 शिक्षण संस्थानों में लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर डीएम ने इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों से किया सीधा संवाद, समस्याओं के समयबद्ध समाधान का भरोसा फोटो 14 सहयोग शिविर में मंगलवार को पहुंचे डीएम वैभव श्रीवास्तव व सीनियर एसपी रौशन कुमार को पौधा भेंट कर स्वागत करते प्राचार्य डॉ बिमल कुमार न्यूमेरिक 30 संस्थानों में लगा सहयोग शिविर पेज छह की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि।

विद्यार्थी सहयोग शिविर की पहल

सारण में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के त्वरित, प्रभावी व संवेदनशील समाधान के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिले के 58 शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन संस्थानों को दो समूहों में बांटा गया है। समूह-एक के तहत मंगलवार को 30 संस्थानों में शिविर आयोजित किया गया, जबकि समूह-दो के तहत 22 सितंबर को 28 संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन एवं संस्थान के पदाधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित लोकनायक जयप्रकाश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, छपरा में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों ने शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा, छात्रावास, पेयजल, शौचालय, कैंटीन और संस्थान से जुड़ी अन्य समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। समस्याओं व सुझावों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दर्ज किया गया, ताकि प्रत्येक मामले का उचित संज्ञान लेकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

समस्याओं का समयबद्ध समाधान

समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन और संबंधित शिक्षण संस्थानों की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं उचित माध्यम से दर्ज कराने और उपलब्ध सुविधाओं का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने का आधार है।डीएम ने इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को बदलती तकनीक और नई-नई तकनीकी जानकारियों से लगातार अपडेट रहने की सलाह दी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग शिक्षा ने उनमें तार्किक सोच, समस्या समाधान की क्षमता और तकनीकी दृष्टिकोण विकसित किया, जिसका लाभ उन्हें प्रशासनिक सेवा में भी मिला। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने संस्थान की गरिमा, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण को हर हाल में बनाए रखने का आह्वान किया।

जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान

डीएम ने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर सीधा संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं और समस्याओं को भी सुना। जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अनुशासन, सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश और समाज के भविष्य हैं। इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों, कानून और व्यवस्था के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।प्राचार्य डॉ. बिमल कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे समस्याओं की पहचान के साथ उनके समाधान की प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और परिणामदायी बनती है।

डाउनसाइजिंग के लिए संवाद

58 संस्थानों में होगा संवाद विद्यार्थी सहयोग शिविर विभिन्न महाविद्यालयों, अभियंत्रण व चिकित्सा महाविद्यालयों, पॉलीटेक्निक संस्थानों, आईटीआई, नर्सिंग स्कूलों, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग छात्रावासों, कल्याण विभाग द्वारा संचालित नेत्रहीन एवं आवासीय विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल से विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। कार्यक्रम में छपरा के एसडीएम नीतेश कुमार, डीपीआरओ सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। करीब 400 छात्र-छात्राओं के साथ संस्थान के सभी संकाय सदस्य और कर्मचारी भी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव रखे।

मूलभूत सुविधाओं पर भी हुई सुनवाई

शिविर में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से सुना गया। पेयजल, शौचालय, छात्रावास, कैंटीन, परीक्षा और शैक्षणिक व्यवस्था से संबंधित शिकायतों के साथ अन्य सुझाव भी दर्ज किए गए। विद्यार्थियों को शिकायत व सुझाव दर्ज कराने के उपलब्ध ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों की जानकारी दी गई। प्रशासन की इस पहल से विद्यार्थियों को अपनी बात सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला। अधिकारियों ने समस्याओं के नियमानुसार व समयबद्ध समाधान का भरोसा दिया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और प्रशासन के साथ सीधे संवाद के कारण शिविर को प्रभावी पहल के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले दीप जलाकर सहयोग शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦विद्यार्थी सहयोग शिविर कब आयोजित किया जा रहा है?−
विद्यार्थी सहयोग शिविर मंगलवार को 30 संस्थानों में आयोजित किया गया और 22 सितंबर को 28 संस्थानों में लगाए जाएंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: विद्यार्थियों की समस्याएं सुनने पहुंचा प्रशासन, समाधान का दिया भरोसा