जन-समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए 19 मई से लगेंगे सहयोग शिविर

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

सारण जिला प्रशासन की नई पहल के तहत, 19 मई से पंचायतों में 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जन-समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से आयोजित किए जाएंगे। सभी स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे और समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा सुनिश्चित करेंगे।

जन-समस्याओं के त्वरित निपटारे  के लिए 19 मई से लगेंगे सहयोग शिविर

हर पंचायत में पहुंचेगा सारण जिला प्रशासन सहयोग शिविर’ से बदलेगी व्यवस्था अब गांव में ही होगा शिकायतों का निपटारा फोटो 8 सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक करते जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, डीड़ीसी लक्ष्मण तिवारी, एडीएम शिवकुमार पंडित व मुकेश कुमार न्यूमेरिक 318 पंचायत हैं सारण में पेज पांच की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। राज्य सरकार की नई पहल के तहत सारण जिला प्रशासन के तत्वावधान में जन-समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से आगामी 19 मई से जिले की विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। आवेदक से आवेदन की दो प्रतियां ली जाएंगी, जिसमें से एक प्रति पावती के रूप में आवेदक को वापस दी जाएगी।

सहयोग शिविर के उद्देश्य

सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को सभी विभागों के जिला,अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की गई । सहयोग शिविर के उद्देश्यपूर्ण , प्रभावी आयोजन और इसकी गहन मॉनिटरिंग के लिये राज्य स्तर से सारण जिला में तीन वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं। सभी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर की अध्यक्षता एक वरीय जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा की जायेगी। शिविरों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंडवार नोडल वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है जो आवेदन प्राप्ति से लेकर उनके निष्पादन व रिपोर्टिंग की पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करेंगे।इस शिविर के सफल संचालन और निगरानी के लिए जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न प्रखंडों का प्रभार सौंपा गया है।

प्रखंडवार प्रशासनिक पदाधिकारियों की जिम्मेदारी

प्रखंडवार नामित प्रशासनिक पदाधिकारी बनियापुर में लक्ष्मण तिवारी, उप विकास आयुक्त, लहलादपुर में मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता,अमनौर में शिव कुमार पंडित, अपर समाहर्ता , परसा में प्रमोद कुमार पाण्डेय, अपर समाहर्ता, मकेर में मंजीत कुमार, संयुक्त निदेशक, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग,गड़खा में नितेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर, मढ़ौरा में निधि राज, अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा, सोनपुर में स्निग्धा नेहा, अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर, माझी में आलोक राज, भूमि सुधार उप समाहर्ता, छपरा सदर, तरैया में धनंजय त्रिपाठी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, मढ़ौरा, दरियापुर में राधेश्याम कुमार मिश्र, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सोनपुर, एकमा में शशि कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, छपरा सदर में रणजीत कुमार, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, इसुआपुर में गुलाब हुसैन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मढ़ौरा, दिघवारा में नूरी परवीन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सोनपुर,जलालपुर में लतीफुर्रहमान, वरीय उप समाहर्ता, मशरक में सुबोध कुमार, वरीय उप समाहर्ता, पानापुर में मिंटू चौधरी, वरीय उप समाहर्ता, नगरा में जेबा अर्शी, वरीय उप समाहर्ता, रिविलगंज में प्रियंका कुमारी, उप सचिव, समाज कल्याण विभाग को जिम्मेदारी दी गयी है।

सहयोग शिविर का संचालन

सहयोग शिविर पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। समस्यायों का निकलेगा हल शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि सुधार, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जलापूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा।जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को सहयोग शिविर के आयोजन से पूर्व आवेदन संकलित करने, इसे सूचीबद्ध करने, आवेदन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण निवारण सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी दी। उन्होंने शिविर के आयोजन के दिन की जाने वाली व्यवस्था, कार्य और शिविर के बाद किये जाने वाले कार्यों के बारे में सभी संबंधित पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी और उनके दायित्वों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिया है।

सामान्य प्रश्न

सहयोग शिविर कब आयोजित किए जाएंगे?
सहयोग शिविर 19 मई से आयोजित किए जाएंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsChapra Newsजन-समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए 19 मई से लगेंगे सहयोग शिविर