सारण एमवीआई को डीटीओ के पद पर प्रोन्नति
परिवहन विभाग में संजय कुमार अश्क को जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह बदलाव राजस्व व्यवस्था को नई गति देने की उम्मीद जगाता है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करते हुए परिवहन राजस्व में वृद्धि और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

फ़ोटो नाम से संजय कुमार अश्क छपरा। नगर प्रतिनिधि परिवहन विभाग में एक अहम प्रशासनिक बदलाव हुआ है, जिससे राजस्व व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर मोटरयान निरीक्षक संजय कुमार अश्क को जिला परिवहन पदाधिकारी व समकक्ष स्तर पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार के स्तर पर जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनका वर्तमान पद अगले आदेश तक डीटीओ के रूप में उत्क्रमित रहेगा और पदभार ग्रहण की तिथि से उन्हें कार्यकारी प्रभार का आर्थिक लाभ भी मिलेगा।सरकार से मिले दिशा-निर्देश के अनुरूप संजय कुमार अश्क ने मंगलवार को स्वयं जिला परिवहन पदाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, राज्य स्तर पर मोटरयान निरीक्षकों को पदोन्नत कर व डीटीओ के पद पर तैनात करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत यह पदस्थापन किया गया है। मालूम हो की सारण एमवीआई सहित अन्य का प्रोन्नति वर्ष 2020 से ही लंबित था। समस्तीपुर के मूल निवासी संजय कुमार अश्क पूर्व में पटना में मोटरयान निरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और सारण में भी परिवहन राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए विभाग को उनसे काफी अपेक्षाएं हैं। स्वतः पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार के लिए परिवहन राजस्व में अधिकतम वृद्धि सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। साथ ही विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाने की दिशा में भी ठोस पहल की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


