RJD s Women s Dialogue Program in Madhura Empowerment and Financial Support Promised महिलाओं का आशीर्वाद ही हमारी ताकत : पूर्वमंत्री, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsRJD s Women s Dialogue Program in Madhura Empowerment and Financial Support Promised

महिलाओं का आशीर्वाद ही हमारी ताकत : पूर्वमंत्री

मढ़ौरा में राजद का महिला संवाद कार्यक्रम आयोजितम आयोजित फोटो - 14 मढ़ौरा के ठाकुर प्रसाद मेमोरियल स्कूल में बुधवार को आयोजित राजद के महिला संवाद कार्यक्रम में बोलते पूर्वमंत्री जितेंद्र राय मढ़ौरा, एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराThu, 18 Sep 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं का आशीर्वाद ही हमारी ताकत : पूर्वमंत्री

मढ़ौरा में राजद का महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित मढ़ौरा, एक संवाददाता। स्थानीय ठाकुर प्रसाद स्कूल परिसर में बुधवार को राजद द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मढ़ौरा विधायक व पूर्व खेलमंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि महिलाओं का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में तेजस्वी यादव की सरकार बनी तो महिलाओं के मान-सम्मान को नई ऊँचाई दी जाएगी। इसके तहत हर महिला को प्रतिमाह 2500 की आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तेजस्वी यादव के पास ठोस विजन है और वे सत्ता में आने के बाद इसे धरातल पर उतारकर दिखाएंगे।

इस मौके पर बोलते हुए विधायक की पत्नी रिंकी राय ने वहां उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि बिहार में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सभी को तेजस्वी यादव का साथ देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान राजद के कई अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया और पार्टी के पक्ष में गोलबंदी की अपील की। इस मौके पर विष्णु गुप्ता, दिलीप ठाकुर,उपेंद्र माझी, सोना लाल, रंजीत राय, शोभी राय सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। -

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।