Chapra News: सोनपुर में राजद की बैठक में समस्याओं पर मंथन

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: सोनपुर में आयोजित राजद की बैठक में जनता की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में राशनकार्ड से नाम काटने, ग्रामीण टैक्स, भूमि अधिग्रहण और बाढ़ की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। मोहल्लों में खराब स्ट्रीट लाइट्स को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष है।

Chapra News: सोनपुर में राजद की बैठक में समस्याओं पर मंथन

Chapra News: सोनपुर। सोनपुर नगर परिषद के गजग्राह चौक के दक्षिण स्थित पूर्व विधायक कार्यालय में रविवार की शाम राजद के पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में जनता की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही सरकार की जनविरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की गई। बैठक की अध्यक्षता सोनपुर के पूर्व विधायक प्रो रामानुज प्रसाद ने की ।

समस्याओं पर विचार-विमर्श

बैठक में सोनपुर प्रखंड में पात्र लोगों का नाम राशनकार्ड से काटे जाने , सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में टैक्स लगाने,सैटेलाइट सिटी के नाम पर भूमि अधिग्रहण,टोपों लैंड,कटाव एवं बाढ़ की समस्याओं पर विचार - विमर्श किया गया । बैठक में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, बिंदेश्वरी पासवान, साधु यादव, रमेश राय, मनोज कुमार यादव,लगनदेव राय व अन्य थे।

स्थानीय निवासियों में रोष

स्ट्रीट लाइट नहीं बदलने पर मोहल्लावासियों में रोष छपरा। शहर के विभिन्न मोहल्लों में खराब स्ट्रीट लाइट नहीं बदलने पर मोहल्लावासियों में रोष है। मौना के रामाशंकर प्रसाद का कहना है कि वार्ड वार मैकेनिक व सुपरवाइजर भी नियुक्त हैं पर नगर निगम की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। बजरंग नगर, रतनपुरा, नबीगंज, कटरा आदि मोहल्ले का भी यही हाल है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि बार-बार फोन करने भी पर कोई पहल नहीं की जा रही है। बरसात के मौसम में अंधेरे में आना-जाना पड़ रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बैठक की अध्यक्षता किसने की?
बैठक की अध्यक्षता सोनपुर के पूर्व विधायक प्रो रामानुज प्रसाद ने की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।