छपरा बाजार समिति में सीएमआर केंद्र का शुभारंभ
छपरा जिले के बाजार समिति प्रांगण में कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) प्राप्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नौ गोदामों में चावल के भंडारण का ऐलान किया। चावल की गुणवत्ता पर ध्यान देने और प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर दिया गया। यह प्रक्रिया 30 जून 2026 तक चलेगी।

नौ गोदामों में होगा चावल का भंडारण चावल का भंडारण निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने पर बल फोटो 26 बाजार समिति प्रांगण में सीएमआर सीएमआर केंद्र के शुभारंभ के बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश देते डीएम वैभव श्रीवास्तव छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति प्रांगण में मंगलवार को राज्य खाद्य निगम के गोदाम में वर्तमान खरीदारी वर्ष के लिए कस्टम मिल्ड राइस प्राप्ति केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने फीता काटकर सीएमआर प्राप्ति की प्रक्रिया का शुभारंभ किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान खरीदारी वर्ष में जिले में एसएफसी के कुल नौ गोदामों को सीएमआर प्राप्ति केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है।
इन केंद्रों पर चावल का भंडारण किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि सीएमआर प्राप्ति की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक चलेगी। इस दौरान मिलरों से प्राप्त चावल का भंडारण निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चावल की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। गोदामों में चावल रखने से पहले उसकी गुणवत्ता की विधिवत जांच की जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता गुणवत्ता और पारदर्शिता पर निर्भर करती है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें।धान खरीदारी के लक्ष्य को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे हर हाल में प्राप्त किया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन, एसएफसी, सहकारिता विभाग और मिलरों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया ताकि धान खरीद से लेकर चावल के भंडारण तक की पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। जिला प्रबंधक एसएफसी दीपक कुमार ने गोदामों की तैयारी, भंडारण क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। वहीं जिला सहकारिता पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने धान खरीद से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर नवनियुक्त डीडीसी लक्ष्मण तिवारी,एसएफसी, सहकारिता विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। --- बगही रेलवे अंडरपास में पानी भरे होने से ग्रामीणों को परेशानी 3 - जलालपुर के बगही गांव स्थित रेलवे अंडरपास में भरे पानी को पंपसेट से निकालते युवक जलालपुर, एक प्रतिनिधि। छपरा-सीवान रेलखंड के समहोता एवं बगही गांव के बीच बने रेलवे अंडरपास में हमेशा पानी भरे रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस अंडरपास में सालों भर एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा रहता है। प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान व मुखिया प्रतिनिधि सुभाष सिंह ने बताया कि चार पहिया वाहनों को खास दिक्कत नहीं होती लेकिन बाइक व साइकिल से आने जाने वाले। लोगों को परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत पैदल आने जाने वाले लोगों को होती है। ज्यादा दिक्कत होने पर ग्रामीण युवक पंपसेट से पानी निकालते हैं जिससे दो चार दिन राहत मिलती है। लेकिन बगल में पानी भड़े गड्ढे से अंडरपास में रिसाव होने से पानी पुनः भर जाता है जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी होती है। इस अंडरपास से लगभग दर्जन भर के गांव के लोगों का आना जाना होता है। रेलवे के द्वारा अंडरपास का बढ़िया से काम नहीं कराए जाने की कारण यह स्थिति वर्षों से बनी हुई है। -- मगुरहाँ गांव में दावते कुरान सह जलसा का आयोजित मशरक। एक संवाददाता मशरक प्रखंड के मदारपुर पंचायत के मगुरहाँ गांव में दावते कुरान सह जलसा प्रोग्राम आयोजित किया गया। जहीरूद्दीन के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। जलसा के समापन के मौके पर देश में अमन चैन, खुशी शांति माहौल की दुआं मांगी गई। इसमें शामिल कुरान के तिलावत करने वाले हाफिज अशरफ राजा मिस्बाही, हाफिज इस्तियाक, हाफिज जमाल, हाफिज मंसूर लालमोहन और तकरीर करने वाले मौलाना रहीम, अफजल मिस्बाही थे। उन्होंने सुबह से शाम तक देश में खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। आयोजक जहीरूद्दीन, मेराज सर, सोनौली के समाजसेवी वकार खान, एहसानूल्लाह, मोहम्मद अली, अमीरउलहक निजामुद्दीन, गुलाम सरवर, शाकिर अंसारी सहयोगी नूरुद्दीन, सोनू, शोहराब अंसारी, जफर इमाम दानिश राजा, फैजान आलम, सलमान आलम, अशफाक आलम, आरजू, असलम, सरजू , सेराज अहमद, तारिक अनवर, सूफी अली अकबर महताब आलम नसीब शाह रहे। मौके पर मौजूद गुलाम जहीर ने कहा कि ऐसा प्रोग्राम हमारे क्षेत्र में पहली बार आयोजित हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




