तकनीकी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव से रूबरू हों बच्चे: बलदेव
वित्त विभाग के संयुक्त सचिव बलदेव ने हेजलवुड स्कूल में बच्चों को तकनीकी बदलावों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एआई के साथ प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, जिससे बच्चों को तकनीकी शिक्षा लेना आवश्यक है। बच्चों को मोबाइल से दूर रहने और अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने की सलाह दी गई।

तकनीकी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव से रूबरू हों बच्चे: बलदेव बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम में वित्त विभाग के संयुक्त सचिव ने की शिरकत फोटो नाम से छपरा, एक संवाददाता। 21 वीं सदी में तकनीकी क्षेत्र बहुआयामी हुआ है। इस क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी बदलाव की ओर आज की पीढ़ी के बच्चों को ध्यान रखना होगा। अब प्रतिस्पर्धा एआई से होगी। चैट जीपीटी व एआई कंपनियां क्लाउड सर्विसेज, डेटा एनालिटिक्स, ऑटोमेशन और जेनरेटिव एआई सॉल्युशन में एआई को तेजी से इंटीग्रेटेड कर रही हैं। वित्त विभाग के संयुक्त सचिव बलदेव पुरुषार्थ शहर के हेजलवुड स्कूल में शनिवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने बच्चों के लिए इस पर अलग से कक्षाएं संचालित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी क्रांति के इस युग में बच्चे जब इसका ककहरा सीख लेंगे तो आगे चल कर उनके लिए लाभकारी साबित होगा। अपने दो दिवसीय बिहार प्रवास के दौरान बच्चों के प्रदर्शन से अभिभूत हो कर कहा कि देश के नवनिर्माण की बच्चे नींव हैं। बच्चों में स्किल के विकास पर जितना फोकस जरूरी है उतना ही उन्हें मोबाइल से दूर रहने की भी जरूरत हैl प्रगति और कड़ी प्रतिस्पर्धा में स्वयं को साबित करने के लिए रास्ते भी आसान नहीं होंगे। जिंदगी की राह को बेहतर बनाने के लिए समय की पाबंदी, एकाग्रता और जज्बा भी उतना ही जरूरी है। बस अपने को अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित होना होगा। एआई का इस्तेमाल आईटी सर्विसेज, बैंकिंग, हेल्थकेयर सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और कंज्यूमर प्लेटफॉर्म समेत कई क्षेत्रों में होने की वजह से रोजगार के भी व्यापक अवसर हैं। बस बच्चों को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



