Revamp of Chhapra Junction GM Inspects Facilities for Modernization यात्रियों की सुविधाएं ज्यादा बढ़ेंगी: जीएम, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsRevamp of Chhapra Junction GM Inspects Facilities for Modernization

यात्रियों की सुविधाएं ज्यादा बढ़ेंगी: जीएम

छपरा जंक्शन के पुराने भवन को तोड़कर नए भवन का निर्माण किया जाएगा। रेल महाप्रबंधक उदय वोडवरकर ने स्टेशन की सुविधाओं का निरीक्षण किया और कहा कि यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 13 Sep 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
यात्रियों की  सुविधाएं ज्यादा बढ़ेंगी: जीएम

जंक्शन के पुराने भवन को तोड़ तोड़कर नए भवन का होगा निर्माण रेल महाप्रबंधक ने प्लेटफॉर्म, ओवर ब्रिज, रनिंग रूम, डीजल लॉबी, स्टेशन परिसर का किया अधिकारियों के साथ निरीक्षण फोटो 19 छपरा जंक्शन का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, साथ में डीआरएम व अन्य सभी पदाधिकारी किसी पेज पर बेहतर लगाएं छपरा, हमारे संवाददाताl पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय वोडवरकर ने शनिवार को पहली बार छपरा जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि छपरा जंक्शन पर यात्री सुविधा देखने के लिए आए हैं। यहां यात्री सुविधा और बढ़ाई जाएगी। छपरा जंक्शन के सेकंड एंट्री को इंटीग्रेटेड सुरक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा और एसी लॉन्ज यात्री सुविधा के लिए बनाई जाएगी।

वे सीसीटीवी कैमरे के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लिये व बताया कि हाई फ्रीक्वेंसी के कैमरे लगाए जाएंगे। स्वचालित सीढ़ी के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली लेकिन यहां एक ही स्वचालित सीढ़ी है। सभी प्लेटफॉर्मों पर यात्री सुविधा बढ़ाने की भी बात कही। गति शक्ति योजना के तहत पहले छपरा जंक्शन को वर्ल्ड क्लास का स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भी था और इसके लिए 400 करोड रुपए अनुमानित राशि भी खर्च करने की योजना थी लेकिन इस सवाल के जवाब में रेल महाप्रबंधक गोल मटोल जवाब देकर निकल गए । वहीं रेलवे अस्पताल के बारे में भी बताया गया कि मेडिकल सुविधा जितनी चाहिए उतनी नहीं है और आज ताला बंद है। इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि अधिकारी आने के कारण सभी लोग वहां मौजूद थे। उन्होंने सफाई व्यवस्था भी देखी। सुरक्षा की दृष्टि छपरा जंक्शन के यार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गयी है । महाप्रबंधक लगभग 3:30 बजे विशेष निरीक्षण ट्रेन से छपरा जंक्शन पहुंचे, जहां उनका स्वागत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, फुट ओवर ब्रिज, एस्केलेटर, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रेनों की समयबद्धता से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन, रेलवे सुरक्षा बल के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्ण, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार पवार, स्टेशन डायरेक्टर राजेश प्रसाद, वाराणसी मंडल की जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक राजन कुमार, छपरा आरपीएफ पोस्ट के इंचार्ज विनोद कुमार यादव, सीआईबी छपरा के प्रभारी संजय मिश्रा तथा रेलवे के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के पदाधिकारी ने सबसे पहले नए रेल महाप्रबंधक को बुके देकर उन्हें छपरा जंक्शन पर स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें ज्ञापन सौपा। छपरा जंक्शन पर अवस्थित रेलवे अस्पताल की स्थिति काफी दयनीय है l न सही से इलाज हो पा रहा है, न ही जांच की व्यवस्था है। एंबुलेंस की और महिला डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है। आपातकालीन स्थिति में कई कर्मचारियों की जान तक चली गई है इसलिए छपरा शहर के कोई निजी अस्पताल को चिन्हित किया जाय जो सर्व सुविधा युक्त हो। बिना रेफरल कैशलेश इलाज की व्यवस्था करायी जाय l छपरा जंक्शन पर कर्मचारियो के लिए रेलवे आवास की बहुत कमी है , जिससे कर्मचारियों को प्राइवेट रूम लेकर दूर रहना पड़ता है l हजारों कर्मचारी यहां काम करते है लेकिन उनके बच्चों को खेलने के लिए न ही कोई खेल का मैदान है और न हीं कोई पार्क । एक छोटा पार्क बनवाने की व्यवस्था की जाय l बढ़ती गाड़ियों को देखते हुए एलपीएम और बढ़ाया जाय और प्रमोशन जल्द दिया जाय l साथ ही सभी विभागों में भी नई भर्तियां की जाय l यूनियन के नेता संजय तिवारी, मनोरंजन व मनोज कुमार आदि शामिल थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।