Chapra News: लोक शिकायत के आदेश का अनुपालन नहीं होने की शिकायत
Chapra News: रामपुर निवासी अशोक कुमार सिंह ने कमिश्नर को आवेदन देकर कहा है कि बीडीओ और सीओ ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। चांदपुरा पंचायत में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ भी हुआ है।

Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। बीडीओ और सीओ पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए रामपुर निवासी अशोक कुमार सिंह ने कमिश्नर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन की जानकारी
आवेदन में उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपनी समस्या को लेकर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां परिवाद दायर किया था। परिवाद पर सुनवाई के बाद 24 नवंबर 2025 को आदेश पारित किया गया था। आदेश का अनुपालन नहीं होने पर उन्होंने प्रथम अपील दायर की। आवेदन के अनुसार, प्रथम अपील की सुनवाई के क्रम में 9 मई को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया। इसके बाद संबंधित मामले में कार्रवाई समाप्त कर दी गई। आवेदक का आरोप है कि आदेश पारित होने के बावजूद गड़खा बीडीओ और सीओ द्वारा अब तक इसका अनुपालन नहीं किया गया है।
गांववासियों की परेशानी
उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने के कारण उन्हें और अन्य ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे प्रशासनिक स्तर पर जारी आदेश के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आवेदन में प्रमंडलीय आयुक्त से मामले की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ
चांदपुरा पंचायत में 4.92 लाख की लागत से सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ परसा, एक संवाददाता। प्रखंड के चांदपुरा स्थित पंचायत सरकार भवन में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। करीब 4 लाख 92 हजार रुपये की लागत से स्थापित इस पुस्तकालय का उद्घाटन मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डु के प्रयास से किया गया। पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान व अध्ययन से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इससे पंचायत के छात्र-छात्राओं और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर पंचायत के अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुस्तकालय की स्थापना को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की। उपस्थित लोगों में मंशी राय, सुरेश राय, होतीलाल राय, रामजीत राय, संजय राय, लालू साह, नागेश्वर राम, मनोज राय, सुशीला देवी, ललिता देवी, सीमा देवी, संगीता देवी, फूलकुमारी देवी, अख्तर हुसैन, मुमताज आलम व सफील्लाह अंसारी सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। मुखिया अभय कुमार गुड्डु ने कहा कि उनका संकल्प चांदपुरा पंचायत के हर बच्चे को शिक्षा और आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है।


