थावे–पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस को मिली परिचालन की हरी झंडी
छपरा में थावे-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन फिर से शुरू होने जा रहा है। रेल मंत्री ने ट्रेन सेवा को हरी झंडी दी है। ट्रेन संख्या 03215 और 03216 के पुनः परिचालन से सारण, गोपालगंज और आसपास के जिलों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। सुरेंद्र मांझी ने सलीमापुर पैक्स अध्यक्ष पद पर पुनः जीत दर्ज की।

छपरा, हमारे संवाददाता।थावे से पाटलिपुत्र के बीच यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल मंत्री द्वाराब थावे-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन को हरी झंडी दिए जाने के बाद इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा का संचालन एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। ट्रेन संख्या 03215 थावे-पाटलिपुत्र और 03216 पाटलिपुत्र-थावे के पुनः परिचालन से सारण, गोपालगंज और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। हालांकि कुछ यात्रियों का कहना यह है कि इस ट्रेन को छपरा जंक्शन होकर चलने की जरूरत है। सुरेंद्र मांझी फिर बने सलिमापुर पैक्स अध्यक्ष राजकुमार तिवारी को 22 मतों से दी शिकस्त मढ़ौरा, एक संवाददाता।
सलीमापुर पैक्स के चुनाव में सुरेंद्र मांझी ने एक बार फिर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर ने जानकारी दी कि कुल 342 मत पड़े, जिनमें सुरेंद्र मांझी को 174 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार तिवारी को 152 मत मिले। इस तरह सुरेंद्र मांझी ने 22 मतों के अंतर से जीत हासिल की। चुनाव के दौरान 16 मतों को अवैध पाए जाने पर रद्द कर दिया गया। समर्थकों और सहयोगियों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया। विजयी प्रत्याशी सुरेंद्र मांझी को माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




