सांसद प्रतिनिधि ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

दरियापुर में सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांव बारवे पंचायत का दौरा किया। उन्होंने 150 परिवारों के बीच चूड़ा, मीठा और बिस्किट वितरित किए। राकेश सिंह ने अधिकारियों से उचित राहत पहुंचाने...

true

दरियापुर। सांसद प्रतिनिधि व समाजसेवी राकेश सिंह ने प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांव बारवे पंचायत के तुर्की,मनसा बाबा आदि गांवों का दौरा किया। फिर उनके बीच चूड़ा- मीठा और बिस्किट का वितरण किया। करीब 150 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि ने अधिकारी से भी बात कर लोगो को उचित लाभ पहुंचाने और मदद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह प्रेरणा हमें सांसद राजीव प्रताप रूडी से मिली है। वे भी बाढ़ क्षेत्र मे हर संभव मदद पहुंचे इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है।अधिकारी भाजपा नेता योगेंद्र सिंह,सुमंत तिवारी, वार्बेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विनय सिंह, जीतेन्द्र गिरी, पूर्व शिक्षक तारकेश्वर सिंह, सोनू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।