ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराराम कथा पवित्र गंगा के समान है : राजू जी महाराज

राम कथा पवित्र गंगा के समान है : राजू जी महाराज

को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि राम कथा पवित्र गंगा के समान है जिसमें गोता लगाने से लोगों का कल्याण होता है। इसके श्रवण मात्र से कलियुग में पापों का नाश होता है। यह सभी प्रकार के मनोरथ को...

राम कथा पवित्र गंगा के समान है : राजू जी महाराज
हिन्दुस्तान टीम,छपराWed, 13 Oct 2021 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बनियापुर। एक प्रतिनिधि

शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रखण्ड के कटसा स्थित कोटेश्वर मंदिर परिसर में पांचवे दिन भी श्रीराम कथा का पाठ किया गया। आयोजित श्रीराम कथा में मंगलवार की रात विद्वान काशी से आये प्रवाचक राजू जी महाराज ने राम कथा का वर्णन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि राम कथा पवित्र गंगा के समान है जिसमें गोता लगाने से लोगों का कल्याण होता है। इसके श्रवण मात्र से कलियुग में पापों का नाश होता है। यह सभी प्रकार के मनोरथ को पूर्ण करने वाली कामधेनु है। संसार में यही अमृत की नदी है। इसकी रचना कर तुलसीदास व वाल्मीकि धन्य हो गए। श्रोताओं को संबोधित करते हुए संत प्रवाचक ने कहा कि संसार में पूजा सदैव त्याग करने वालों की होती है। भगवान श्रीराम ने राज्य का त्याग किया जिस कारण वह आज भी पूज्य हैं। राज सिंहासन को स्वीकार न करने के कारण भरत जी सम्माननीय हो गए। श्रीराम का जीवन त्याग और आदर्शो से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही है जो मित्र का दुख देख अपने दुख को भूल जाए। कथा प्रारम्भ के पूर्व आचार्य बजरभूषण पांडेय ने स्वास्तिक वाचन की। वहीं स्थानीय शिक्षक शम्भू कुमार त्रिपाठी ने बंदना प्रस्तुत की। मौके पर समाजसेवी राकेश सिंह, भूपेश ओझा, नवीन सिंह, नवीन त्रिपाठी, रोहित ओझा, कन्हैया महतो, जितेंद्र प्रसाद सहित काफी संख्या में श्रोता उपस्तित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें