राजनीति में क्षत्रिय समाज को मिले उचित प्रतिनिधित्व: मकराना
जलालपुर में राजपूत सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की रिहाई की मांग उठाई गई। राष्ट्रीय करणी सेना के नेताओं ने कहा कि क्षत्रिय समाज को सही प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। कार्यक्रम में...

राजपूत सम्मेलन में प्रभुनाथ सिंह को रिहा करने की उठी मांग जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित शिव विवाह भवन नगरा रोड जलालपुर के प्रांगण में राजपूत सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को रिहा करने की मांग सरकार से की गई। राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना व बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैया प्रसाद सिंह तूफानी ने की और अतिथियों को डॉ रवि रंजन सिंह उर्फ कुणाल सिंह द्वारा स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि क्षत्रिय समाज न पिछलग्गू रहा है न रहेगा।
हमने अपने खून पसीना से राजग गठबंधन को बनाया है। हम अपने समाज की उपेक्षा सहन नहीं करेंगे। राजनीति में हमें सही प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह सिर्फ क्षत्रिय समाज के ही नेता नहीं थे बल्कि समाज के हर तबके के लिए आवाज उठाते रहे हैं। उनके उम्र स्वास्थ्य कर्म को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार व बिहार सरकार को रिहा करना चाहिए साथ ही साथ पटना में बनने वाले नए हवाई अड्डे का नामकरण वीर बांकुरा बाबू कुंवर सिंह के नाम पर किया जाए और ईडब्ल्यूएस में उम्र सीमा में भी छूट देने का प्रावधान सरकार द्वारा किया जाए। वही डॉक्टर रवि रंजन सिंह उर्फ कुणाल सिंह, समरेंद्र बहादुर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह गुड्डा, रणजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह व अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




