केंद्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं की होगी व्यापक समीक्षा व प्रगति पर गहन मंथन

Apr 05, 2026 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

सारण में 7 अप्रैल को सांसद राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में दिशा समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में केंद्र और राज्य योजनाओं की समीक्षा एवं चर्चा की जाएगी। सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति और चुनौतियों पर विचार किया जाएगा।

केंद्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं की होगी व्यापक समीक्षा व प्रगति पर गहन मंथन

सारण में दिशा की बैठक सात को सांसद राजीव प्रताप रूडी करेंगे अध्यक्षता • समाहरणालय सभागार कक्ष में मंगलवार को दिशा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित • बैठक की अध्यक्षता करेंगे सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल सह-अध्यक्ष • जिले के सभी विधायक, विधान पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति • दो सत्रों में आयोजित होगी बैठक, केंद्र व राज्य योजनाओं पर होगी विस्तृत चर्चा फोटो- राजीव प्रताप रूडी नाम से पेज पांच की लीड छपरा। सारण जिला के सर्वांगीण विकास को नई गति देने के लिए दिशा समिति की एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक सात अप्रैल को सारण समाहरणालय के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी।

सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता और सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की सह-अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक का प्रथम सत्र प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें केंद्र प्रायोजित योजनाओं की गहन समीक्षा व विस्तृत विमर्श किया जाएगा। वहीं द्वितीय सत्र दोपहर 2.30 बजे से शाम 7.00 बजे तक चलेगा, जिसमें राज्य सरकार व प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन व चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर पंचायत राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, बिजली, सड़क, रेलवे, शहरी विकास, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति का सूक्ष्म अवलोकन किया जाएगा। साथ ही पूर्व बैठकों के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा कर नई योजनाओं व आवश्यक प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा। सांसद रूडी ने कहा कि दिशा समिति की यह बैठक विकास की दिशा में एक सशक्त व निर्णायक कदम है, जहां योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए ठोस निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, सोनपुर विधायक बिनय कुमार सिंह, छपरा विधायक छोटी कुमारी, मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय, अमनौर विधायक मंटू सिंह सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार व विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रशासनिक तंत्र के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।