राजेंद्र कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह आज
छपरा के राजेंद्र कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन और सम्मान समारोह गुरुवार को होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी विवि के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई करेंगे। मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के उपसभापति प्रो. रामबचन राय होंगे। समारोह में कॉलेज की वार्षिक पत्रिका 'राका' का विमोचन और पूर्व छात्रों के संस्मरण साझा करने का सत्र भी होगा।

छपरा, एक संवाददाता। शहर के राजेंद्र कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह गुरुवार को होगा। प्राचार्य प्रो. उदय शंकर पांडे ने बताया कि अध्यक्षता जेपी विवि के कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई करेंगे। मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के उपसभापति प्रो.रामबचन राय , विशिष्ट अतिथि महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व मंत्री सह सवर्ण वर्ग के अध्यक्ष महाचन्द्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक छोटी कुमारी,बड़ोदरा विश्वविद्यालय गुजरात के प्रो. अरुण प्रताप तथा छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता सहित व अन्य उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सौंदर्यीकृत मुख्य द्वार का लोकार्पण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘राका’ का विमोचन तथा प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार एवं नीलांबरी गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तकों का भी लोकार्पण प्रस्तावित है। इसमें पूर्ववर्ती छात्रों को भी अपने संस्मरणों को साझा करने का एक सत्र निर्धारित है। मालूम हो कि राजेंद्र कॉलेज की स्थापना वर्ष 1938 में हुई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


