
मार्गपरिवर्तन कर चलाई जायेंगी रेलगाड़ियां
छपरा में रेलवे प्रशासन ने मऊ जं. पर प्वाइंट डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है और कुछ का मार्ग परिवर्तन किया गया है। 7 और 8, 15 दिसम्बर को चलने वाली कुछ विशेष गाड़ियों के लिए नए मार्ग तय किए गए हैं, जिससे कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
छपरा, हमारे संवाददाता। रेलवे प्रशासन परिचालनिक सुगमता को लेकर वाराणसी मंडल के मऊ जं. पर प्वाइंट डिस्मेंटलिंग कार्य को लेकर कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है तो कुछ ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन शार्ट ओरिजिनेशन मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 7 दिसम्बर, को चलने वाली 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बलिया-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। दरभंगा से 8 व 15 दिसम्बर को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग फेफना-इन्दारा-मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-गाजीपुर सिटी-औड़िहार- जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव शाहगंज और अयोध्या कैण्ट स्टेशनों पर नहीं दिया जायेगा।

कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, इनमें छपरा और वाराणसी सिटी से 16 से 18 दिसम्बर, तक चलने वाली 15111/15112 छपरा-वाराणसी-छपरा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। एकमा पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार किए एकमा। स्थानीय थाना पुलिस ने लंबित वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के नौतन गांव में छापेमारी की। पुलिस ने फुलेना महतो के घर से उनके पुत्र हरि किशोर महतो को गिरफ्तार किया। इसी गांव में की गई अलग छापेमारी में लालचन्द महतो के पुत्र जय किशोर महतो को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। नगरा में मृतक के परिजनों को सीओ ने दिया चार लाख रुपये का चेक नगरा। प्रखंड क्षेत्र के नगरा पंचायत अंतर्गत नगरा गांव निवासी फूटी नट का गंडकी नदी में दो वर्ष पहले डूबने से मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के मामले में शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित नगरा अंचल कार्यालय में उनके परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत चार लाख रुपये का मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया।नगरा अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार व नगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीत कुमार ने संयुक्त रूप से मृतक की पत्नी बालकेशी देवी को यह चेक सौंपा।इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह,उमेश कुमार सिंह,मुकुंद कुमार,मो रेयाजुद्दीन,गुड्डू नट आदि उपस्थित थे। नगरा अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार,चार मामलों का हुआ निष्पादन नगरा।प्रखंड मुख्यालय स्थित नगरा अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीन से संबंधित कुल छह मामले लेकर लोग पहुंचे। अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार और उपस्थित अधिकारियों ने सभी मामलों की बारीकी से सुनवाई की। जनता दरबार में आए छह आवेदनों में से चार मामलों का मौके पर निष्पादन कर दिया गया जिससे आवेदकों ने राहत की सांस ली।वहीं दो जटिल प्रकरणों की गहन जांच आवश्यक पाए जाने पर उन्हें अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।अंचल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने भूमि से संबंधित मामलों में सही दस्तावेजों के साथ जनता दरबार में पहुंचे,ताकि समस्याओं का समाधान जल्द हो सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




