Hindi NewsBihar NewsChapra NewsRailway Privatization and Pension Scheme Protests NE Railway Men s Congress Demands Action
दिल्ली के जंतर मंतर पर रेल कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन: केंद्रीय अध्यक्ष

दिल्ली के जंतर मंतर पर रेल कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन: केंद्रीय अध्यक्ष

संक्षेप:

पेंशन स्कीम को फिर से बहाल करने की मांग एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस केंद्रीय अध्यक्ष छपरा जंक्शन पर पहुंचे , कार्यालय का किया उद्घाटन फोटो 10 छपरा जंक्शन पर एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस केंद्रीय अध्यक्ष...

Sep 07, 2025 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

रेलवे के निजीकरण बंद करने व पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से बहाल करने की मांग एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस केंद्रीय अध्यक्ष छपरा जंक्शन पर पहुंचे , कार्यालय का किया उद्घाटन छपरा, हमारे संवाददाता। केंद्र सरकार रेल कर्मचारियों के साथ भेदभाव बरत रही है। 25 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर पूरे देश के रेल कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। 14 सितंबर को भी बिहार में इसको लेकर पटना में मार्च निकाला जाएगा। रविवार को एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय का छपरा जंक्शन पर पहुंचने के बाद प्लेटफार्म संख्या एक पर सैकड़ों की संख्या में रेल कर कर्मचारी पहुंचकर फूल माला देकर स्वागत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि रेलवे की सरकार निजीकरण कर रही है इसे अविलंब बंद करें। रेल कर्मचारियों की पुराना पेंशन स्कीम को फिर से लागू करें। पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने को लेकर पूरे देश में आंदोलन चल रहा है। भारत सरकार कर्मचारियों के हित में काम नहीं कर रही है और रेल को बेचा जा रहा है। निजीकरण की तरफ पूरे सिस्टम को धकेला जा रहा है। । एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस छपरा आउटडोर शाखा कार्यालय का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अथिति के रूप एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष ने फीता काटकर उद्घाटन किया । इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार व मण्डल मंत्री-राकेश पाल, संगठन मंत्री एम आलम की सादर उपस्थित हुए। साथ ही मण्डल उपाध्याय बिटू यादव, रनिंग शाखा अध्यक्ष-हेमन्त यादव, बलिया शाखा सचिव शशिकांत तिवारी व अध्यक्ष अशोक राम छपरा आउटडोर शाखा सचिव-संजय तिवारी व अध्यक्ष मनुरंजन मकेनिकल शाखा सचिव-दीपक कुमार अभिनव कुमार आदि उपस्थित थे।