Hindi NewsBihar NewsChapra NewsProf Vaidyanath Mishra Receives Guru Shreshtha Award for Contributions to Sanskrit Education
 गुरुश्रेष्ठ सम्मान से अलंकृत हुए संस्कृत विद्वान प्रो वैद्यनाथ

गुरुश्रेष्ठ सम्मान से अलंकृत हुए संस्कृत विद्वान प्रो वैद्यनाथ

संक्षेप:

लन के सभागार में आयोजित गुरु सम्मान समारोह में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ एवं न्यायमूर्ति संजय कुमार से सम्मान प्राप्त करते प्रो डॉ वैद्यनाथ मिश्र छपरा,...

Sep 01, 2025 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा, हप्र। जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो वैद्यनाथमिश्र मिश्र को पटना के हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सभागार में आयोजित गुरु सम्मान समारोह में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल मा.गंगा प्रसाद, सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ एवं न्यायमूर्ति संजय कुमार के कर-कमलों से गुरु श्रेष्ठ सम्मान प्राप्त हुआ। यह सम्मान समारोह मानवाधिकार टुडे मीडिया हाउस की आयोजित किया था। इसके सम्पादक शशिभूषण कुमार ने प्रो मिश्र के संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में किये गये नवाचारों का उल्लेख करते हुए करते हुए यह आशा प्रकट की कि सदैव स्वस्थ प्रसन्न रहते संस्कृत विद्यार्थियों के साथ समाज को संस्कृत के मार्ग पर प्रेरित करें जिससे भारत पुन: विश्वगुरु के सिंहासन पर विराजमान हो।इस

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अवसर पर पद्मश्री विमल जैन, पद्मश्री अशोक कुमार विश्वास, डॉ पंकज कुमार सिंह, साहित्यकार कुमार अरुणोदय, मानवाधिकार कार्यकर्ता कार्यकर्ता आनन्द कुमार झा, शिक्षाविद ध्रुव कुमार,एवं डॉ मेधा पाठक ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गुरुओं की महत्ता पर प्रकाश डाला।समारोह का संचालन कौसर परवेज ने किया। ज्ञातव्य है कि इस समारोह में देश के 11 प्रतिष्ठित शिक्षकों को गुरुश्रेष्ठ सम्मान तथा 51 शिक्षकों को गुरु सम्मान से नवाजा गया।