Chapra News: मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
Chapra News: इसुआपुर में मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। समिति ने साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा पर चर्चा की। शांति और भाईचारे के वातावरण में पर्व मनाने का आग्रह किया गया। जुलूस में डीजे बजाने पर रोक लगाई गई।

Chapra News: फोटो- 15 मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव मनाने को लेकर शनिवार को इसुआपुर ईदगाह परिसर में आयोजित बैठक में विचार विमर्श करते हुए कमेटी के सदस्य इसुआपुर, एक संवाददाता। मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर इसुआपुर ईदगाह परिसर में शनिवार को अरसद रहमानी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस अवसर पर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श भी किया गया। बैठक में मौजूद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अजमल रहमानी, सैनिक कैंटीन के प्रबंधक पूर्व सैनिक एमडी वारिस सहित समिति के अन्य सदस्यों ने विभिन्न सुझाव दिए। वहीं आगामी कार्यक्रम की तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की गई।
ईदगाह परिसर की व्यवस्थाएं
बैठक में ईदगाह परिसर की साफ-सफाई, सजावट, रोशनी, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जन्मोत्सव को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां भी तय की गईं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने व आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ कार्यक्रम मनाने पर जोर दिया गया। बैठक में मौलाना इजहार अशरफ, मो. चांद अख्तर, हाफीज साबिर, बबलू अंसारी, मकबूल अंसारी, हाजी निजामुद्दीन, सूफी रियाजुद्दीन, नौशाद आलम सहित दर्जनों समिति के सदस्य मौजूद थे।
शांति समिति की बैठक
डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध इसुआपुर, एक संवाददाता। ईद-मिलादुन्नबी को लेकर शनिवार को इसुआपुर थाना परिसर में अपर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ओझा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। अपर थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद-मिलादुन्नबी मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण त्योहार है। उन्होंने लोगों से इसे आपसी भाईचारे, सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की। साथ ही त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी की। उन्होंने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए जुलूस के दौरान के दौरान डीजे बजाने को प्रतिबंधित बताया। वहीं कहा कि असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार के अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद, पूर्व सैनिक एमडी वारिस, अनवर हुसैन, देवेंद्र सिंह, विजय राय, दिनेश राय, विजय सिंह, राजेश सिंह कुशवाहा, संजय ओझा, लुकमान अली, बद्री नारायण सिंह, शारदानंद सोनी, अशोक सिंह समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोग लोग मौजूद थे।


