सोनपुर में 27 वां श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ 27 से

Jan 11, 2026 09:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में श्रद्धालुओं की बैठक में तैयारियों की हुई समीक्षा में आगामी 27 जनवरी से प्रारंभ हो रहे 27वां श्री ब्रह्मोत्सव सह लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की चल रही तैयारियों की समीक्षा की...

सोनपुर में 27 वां श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ 27 से

गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में श्रद्धालुओं की बैठक में तैयारियों की हुई समीक्षा सोनपुर। श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में रविवार को श्रद्धालुओं की आयोजित बैठक में आगामी 27 जनवरी से प्रारंभ हो रहे 27वां श्री ब्रह्मोत्सव सह लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक मे महायज्ञ के सफल संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । बैठक की अध्यक्षता स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने की। बैठक में यज्ञ संचालन समिति के सदस्यों को अलग अलग दायित्व सौंपे गये। प्रचार प्रभारी सोहन राय को आसपास के क्षेत्रों में यज्ञ का प्रचार प्रसार करने के लिए ध्वनि प्रचारक यंत्र, वाहन और फ्लैक्स बैनर भी उपलब्ध कराया गया ।

क्षेत्र के जितने भी चौक चौराहे हैं, वहां बैनर लगाने का भी कार्य सौपा गया।। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रथयात्रा हाजीपुर के अनवरपुर ,गुदरी बाजार, थाना रोड होते हुए पुरानी गंडक पुल से सोनपुर लौटना निर्धारित किया गया। इस क्रम में हाजीपुर के भक्तजन गांधीचौक पर रथयात्रा का स्वागत करेंगे । भगवान के रथ के साथ मातायें बहनें भजन संकीर्तन करते हुए चलेंगे । रथ यात्रा के दौरान रंग बिरंगी ध्वजापताका लेकर नाचते गाते कीर्तन करते हुए भक्तजन चलेगे। साथ में बैण्ड बाजा,भांगड़ा बाजा व सिंहा बाजा भी रहेगा।। दिनांक 31 जनवरी को भगवान का कल्याण महोत्सव विवाह महोत्सव होगा। नेपाल और देश के लब्धप्रतिष्ठित विद्वानों व संतों का आगमन और उनके द्वारा प्रवचन होगा। इस महायज्ञ में अन्तरराष्ट्रीय सन्त श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज, जगद्गुरु राजनारायणाचार्य जी महाराज ,जगद्गुरुसूर्य नारायणाचार्य जी महाराज , कमलनयनाचार्य जी, जगद्गुरु उद्धव प्रपन्नाचार्य , बसांब पीठाधीश्वर जगद्गुरु अच्युतप्रपन्नाचार्य जी महाराज शामिल होंगे। माधी पूर्णिमा एक फरवरी को भगवान का अवभृथ स्नान होगा। बैठक में दिलीप झा ,सत्येन्द्र सिंह ,धनंजय सिंह, सोहन राय ,भोला सिह, रमाकांत सिंह, दिलीप सिंह, अरुण सिंह ,अशोक स्वर्णकार ,चन्दन सिंह ,नन्द किशोर तिवारी ,मनोज मिश्रा, गोपाल झा ,शिवकुमार झा ,बीरेन्द्र शास्त्री ,शिवनारायण शास्त्री, मुकेश कुमार ठाकुर समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।