
सारण के 204 केंद्रों पर आज बुनियादी साक्षरता परीक्षा
छपरा में महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग के लिए अक्षर आँचल योजना के तहत 07 दिसंबर 2025 को नवसाक्षर महिलाओं की बुनियादी साक्षरता परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। कुल 204 परीक्षा केंद्रों पर 14,380 महिलाओं के भाग लेने की संभावना है।
छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आँचल योजना के तहत 07 दिसंबर 2025 को नवसाक्षर महिलाओं के लिए आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। संयुक्त निदेशक, जन शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण स्वयं पूरे जिले में परीक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे।परीक्षा संचालन के लिए डीपीओ धनंजय पासवान, डीपीओ अजीत अमर हरिजन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका रानी के साथ अन्य सहायक पदाधिकारी सीमा कुमारी, मुकुंद कुमार, कुमारी मेनका, राजेश कुमार माँझी, निशिकांत ठाकुर, आशुतोष कुमार शर्मा, अनवार आलम, लिपिक अवनीष कुमार सिंह एवं डेटा एंट्री ऑपरेटर अरुण कुमार साह को विभिन्न प्रखंडों का नोडल बनाया गया है।

सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने आवंटित प्रखंडों में स्थित परीक्षा केंद्रों का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करें। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका समाधान मौके पर ही करने का निर्देश दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करने को भी कहा गया है।इसी क्रम में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं केआरपी को भी परीक्षा दिवस पर निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके। लक्ष्य और तैयारी जिले में कुल 251 साक्षरता केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की भागीदारी होगी। इस परीक्षा के लिए 14,380 नवसाक्षर महिलाओं को लक्ष्य बनाया गया है। परीक्षा संचालन के लिए जिले में कुल 204 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




